नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है। ऐसे में रोज-रोज सेम आलू-साबूदाना फलाहार खाकर लोग बोर हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता हैं, तो हम आपके लिए कुछ अलग लेकर आए हैं और वह है क्रीमी मखाना खीर। यह सिर्फ मीठी ही नहीं है, बल्कि व्रत में इसे खाने से काफी एनर्जी भी मिलती हैं। मखाने का कुरकुरापन, शकरकंद की नेचुरल मिठास और केसर-इलायची वाले दूध की मलाईदार खुशबू, इस खीर को और खास बनाती है। साथ ही सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। सिर्फ 20 मिनट में तैयार होने वाली यह शाही खीर आपके नवरात्रि के फलाहार को बना देगी और भी ज्यादा स्पेशल।
इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ती है। किचन में मौजूद सामान से आप मखाना खीर बना सकती हैं। शेफ संजीव कपूर के मुताबिक, इसे नवरात्रि व्रत में बनाने के लिए सबसे पहले नीचे दी गईं इन चीजों को निकाल कर रखें।
मखाना खीर कैसे बनाते हैं? Recipe Card
क्रीमी मखाना खीर बनाने की आसान रेसिपी
- Total Time :20min
- Preparation Time : 10min
- Cooking Time : 7
- Servings : 3
- Cooking Level : Medium
- Course: Desserts
- Calories: 150
- Cuisine: Indian
- Author: Sanskriti Jaipuria
सामग्री
- मखाने- ¾ कप
- छिली और कद्दूकस की हुई शकरकंद- 1
- घी- 2 बड़ी चम्मच
- कटे हुए काजू- 2 बड़े चम्मच
- कटे हुए बादाम- 2 बड़े चम्मच दूध- 3 कप
- हरी इलायची पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
- चीनी-½ कप
- गार्निश के लिए बादाम
विधि
- Step 1 :
मखाना खीर को बनाना काफी आसान है और यह काफी जल्दी बन जाती है।
- Step 2 :
इसे बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें और फिर मखाना डाल कर भूनें।
- Step 3 :
जब मखाने का रंग सुनहरा हो जाए, तो उसे एक कटोरी में अलग से निकाल कर रख दें।
- Step 4 :
इसके बाद कटे हुए काजू और बादाम को भी सुनहरा होने तक अच्छे तरीके से भून लें।
- Step 5 :
बाद में उसी घी में शकरकंद डाल दें, जो कद्दूकस करके रखी हुई है और मीडियम आंच पर पकाएं।
- Step 6 :
फिर कड़ाही में दूध डालें और ढककर 8-10 मिनट तक पकाएं।
- Step 7 :
जब तक दूध पक रहा है, तब तक आप भुने हुए मखाने को महीन पीस लें।
- Step 8 :
कूटे हुए मखाने को पैन में डालें। साथ में भुने हुए मेवे, हरी इलायची पाउडर और चीनी डालें और चीनी घुलने तक पकाएं।
- Step 9 :
फिर तैयार खीर को सर्विंग बाउल में निकालें, बादाम से गार्निश करें और गरमागरम सर्व करें।
- Step 10 :
जब भी कुछ मीठा और सुकून देने वाला खाने का मन करे तो इस रेसिपी को जरूर सेव कर लें!
मखाना खीर बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप पहली बार नवरात्रि उपवास में मखाना खीर बनाने जा रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर इसे स्वादिष्ट और परफेक्ट बना सकती हैं।
- मखाने को घी में ही भूनें और यह व्रत के लिए बन रही है, तो साफ हो।
- शकरकंद को ज्यादा बारीक मत कद्दूकस करें, वरना हलवा जैसी हो जाएगी।
- चीनी को दूध गाढ़ा होने पर ही डालें।
- साथ ही फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें
इस खीर को आप चाहे तो सामान्य दिनों में भी बनाकर खा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific (All Images)
