नवरात्रि आते ही दिल्ली-NCR में गरबा और डांडिया नाइट की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस दौरान लोग फ्रेंड्स और फैमिली के साथ सज-धजकर गरबा खेलने और त्योहार का मजा लेने जाते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि घर पर रहने के बजाय कहीं बाहर गरबा नाइट में जाने का प्लान बना रही हैं, तो दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कई ऑप्शन मिल जाएंगे।
कहीं गरबा खेल सकती हैं, तो कहीं डांडिया और बॉलीवुड गानों पर डांस करने का मौका मिलेगा। कुछ जगहों पर फ्री एंट्री का ऑप्शन भी है। ऐसे में आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से जगह और प्रोग्राम चुन सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि दिल्ली-NCR में कहां-कहां गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन होगा। आइए जानते हैं-
दिल्ली में गरबा नाइट 2026 की जगहें
अगर आप दिल्ली में डांडिया खेलने का प्लान बना रही हैं, तो इन जगहों पर जा सकती हैं।
1. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
दिल्ली में डांडिया नाइट का मजा लेना है, तो जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले डांडिया रीबॉर्न 2026 को अपनी लिस्ट में रख सकती हैं। इसका आयोजन 11 और 12 अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। यहां फ्रेंड्स के साथ गरबा और डांडिया खेलने का प्लान बना सकती हैं।
image credit- magnific
2. दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस
दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में भी गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम रग्बी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कुछ कॉलेज ग्राउंड में हो सकता है। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। यहां एंट्री फ्री रहेगी। यहां 11 और 12 अक्टूबर को डांडिया नाइट होगा।
3. पीतमपुरा
पीतमपुरा में रहने वाले लोग गुजरात अपार्टमेंट्स नवरात्रि सर्कल में गरबा नाइट का प्लान बना सकते हैं। यह कार्यक्रम पुष्पांजलि एन्क्लेव में होगा। यहां एंट्री फ्री है और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। इसके अलावा दिल्ली हाट, पीतमपुरा में भी दिल्ली टूरिज्म डांडिया महोत्सव का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम का समय शाम 5:30 बजे से रात 10:30 बजे तक बताया गया है।
यह भी पढ़ें- Dandiya Night Look: ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर खूब जमेंगे ये हेयरस्टाइल्स, देखें बेस्ट ऑप्शंस
4. ग्रीन पार्क, एक्सटेंशन रोड, नई दिल्ली
ग्रीन पार्क में विजया संगीत महाविद्यालय की ओर से भी डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक चलेंगे।
दिल्ली में होने वाले दूसरे गरबा और डांडिया कार्यक्रम
दिल्ली में कुछ और कार्यक्रम भी रखे गए हैं, जहां आप गरबा नाइट का प्लान बना सकती हैं।
- रास डांडिया नाइट: 16 से 18 अक्टूबर, राजघाट गांधी दर्शन
- ग्लोबल गरबा फेस्टिवल: 15 से 19 अक्टूबर, पुराना किला
- पैसिफिक डांडिया नाइट्स: 16 से 18 अक्टूबर, पैसिफिक मॉल, टैगोर गार्डन
- गरबा वर्स 1.0: 17 और 18 अक्टूबर, पीतमपुरा
- डांडिया नाइट 2026: 11 से 20 अक्टूबर, द्वारका
गुरुग्राम में गरबा नाइट 2026 की जगहें
अगर आप गुरुग्राम में रहती हैं, तो यहां भी दोस्तों के साथ गरबा और डांडिया नाइट का प्लान बना सकती हैं।
- डांडिया रास: तारों के नीचे: 17 अक्टूबर, जिमखाना क्लब, सेक्टर 29
- गरबा की रात 2.0: 17 अक्टूबर, वन 7 स्पोर्ट्स पार्क, बलियावास
- विपजी नवरात्रि उत्सव: 11 अक्टूबर से, सुशांत लोक
- सेवन बैरल डांडिया उत्सव: 14 अक्टूबर, गोल्फ कोर्स रोड
- बॉलीवुड डांडिया रास: 17 अक्टूबर, पालम विहार
नोएडा में गरबा और डांडिया नाइट की जगहें
नोएडा में रहने वालों के लिए भी कई ऑप्शन हैं। आप अपनी सुविधा के हिसाब से इनमें से किसी कार्यक्रम में जा सकती हैं।
- डॉन टू डस्क डांडिया नाइट: 16 से 18 अक्टूबर, सेक्टर 104
- डांडिया नाइट्स ताहिया: 11 से 19 अक्टूबर, हाजीपुर
- द ग्रेट इंडियन गरबा फेस्ट: 16 से 18 अक्टूबर, वर्ल्ड्स ऑफ वंडर
- डांडिया धमाल 2026 फीट सपना चौधरी: 16 से 18 अक्टूबर, इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो सेंटर, सेक्टर 62
- भव्य गरबा उत्सव: 17 और 18 अक्टूबर, सेक्टर 39
- इकीगाई डांडिया नाइट्स: 17 और 18 अक्टूबर, इकीगाई फार्म, नगला नगली
- डांडिया नाइट: 11 से 19 अक्टूबर, रूबरू, गार्डन गैलेरिया मॉल
गरबा नाइट में जाने से पहले ध्यान रखें ये बातें
अगर आप नवरात्रि में गरबा नाइट में डांडिया खेलने जाना चाहती हैं, तो उससे पहले कुछ बातों का ध्यान रखें।
- कार्यक्रम की तारीख और समय पहले जांच लें।
- फ्री एंट्री वाले कार्यक्रम में भी जाने से पहले आयोजक से नियमों की पुष्टि कर लें।
- टिकट वाले कार्यक्रम में बुकिंग और एंट्री से जुड़ी शर्तें पढ़ लें।
- आने-जाने और पार्किंग का इंतजाम पहले कर लें।
- गरबा खेलने के लिए आरामदायक कपड़े और जूते पहनें।
इस नवरात्रि दिल्ली-NCR में गरबा और डांडिया नाइट के कई ऑप्शन हैं। आप दिल्ली, नोएडा या गुरुग्राम में अपनी सुविधा के हिसाब से जगह देख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Jutti Designs: डांडिया खेलते समय नहीं दर्द करेंगे पैर, ट्राई करें ये ट्रेंडी और कम्फर्टेबल जूतियां
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
नोट- यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट से ली गई है। इसलिए डांडिया खेलने जाने से पहले जानकारी जरूर ले लें।
Image Credit- AI
-1791540829763_m.webp)