हमारे यहां भारत में कई तरह के डिशेज पसंद किए जाते हैं। उन्हीं में से एक है साउथ इंडियन डिशेज, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि इसके लिए आपको साउथ इंडिया का रुख करना ही पड़े। यहां कई ऐसे शहर हैं जहां आपको असली जायका मिल जाएगा। मुंबई का माटुंगा इलाका भी इसी में आता है। मुंबई के बीचों-बीच बसी यह जगह अपने खाने के लिए ही जानी जाती है। दरअसल, यहां साउथ इंडियन लोगों की अच्छी-खासी आबादी है, खासकर तमिल ब्राह्मण कम्युनिटी की।
इसी वजह से यहां के खाने में साउथ इंडियन फ्लेवर साफ दिखाई देता है। यहां सुबह से ही खाने की जगहों पर लोगों की भीड़ जमा होने लगती है। कहीं गरम इडली और पोडी की खुशबू आती है, तो कहीं फिल्टर कॉफी की महक बाहर तक पहुंचती है। खास बात यह है कि माटुंगा में आपको सिर्फ इडली, डोसा और सांभर ही नहीं मिलेगा। यहां कुछ ऐसी डिशेज भी मिलती हैं, जो आम साउथ इंडियन मेन्यू से थोड़ी अलग होती हैं। ऐसे में अगर आप भी माटुंगा का फूड टूर करना चाहती हैं, तो माटुंगा में इन डिशेज को जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं-
माटुंगा में है साउथ इंडियन खाने का अलग क्रेज
आपको बता दें कि माटुंगा में साउथ इंडियन खाना सबसे फेमस है। यहां की खाने-पीने वाली जगहों पर लोगों की भी अच्छी भीड़ रहती है। कई जगहों पर लोग अपनी पसंद की डिश खाने के लिए सुबह से ही पहुंच जाते हैं। मैं खुद यहां जा चुकी हूं। यहां का स्वाद वाकई बहुत जबरदस्त होता है। ऐसे में अगर आप यहां खाने का प्लान बना रही हैं, तो सिर्फ एक डिश खाकर वापस आने के बजाय अलग-अलग चीजें ट्राई कर सकती हैं। यहां आपको नाश्ते से लेकर मीठे तक कई तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे।
Image Credit- Youtube Screengrab
रवा बिस्किट
माटुंगा में मिलने वाली जो चीज सबसे अलग है, वो है रवा बिस्किट। इसका नाम भले ही बिस्किट है, लेकिन यह बिस्किट जैसी बिल्कुल नहीं है। असल में यह सूजी से बनी एक तरह की पतली क्रेप जैसी डिश होती है। इसके ऊपर पोडी और चीज लगाया जाता है। यानी अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहती हैं जो आम इडली-डोसा से थोड़ा अलग हो, तो यह ट्राई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- मुंबई की इन जगहों पर ले सकते हैं स्ट्रीट फूड का मजा, जरूर करें एक्सप्लोर
ब्राह्मण इडली
माटुंगा में आपको ब्राह्मण इडली भी मिल जाएगी। ये अपने खास आकार की वजह से अलग दिखाई देती है। इसे पोडी के साथ यहां पर सर्व किया जाता है। इडली पसंद करने वालों के लिए यह नॉर्मल इडली से थोड़ी अलग होती है।
Image Credit- Pexels
फिल्टर कॉफी के साथ कड़ी वड़ा
साउथ इंडियन खाने की बात हो और फिल्टर कॉफी का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। माटुंगा में कई जगहों पर फिल्टर कॉफी मिलती है। इसके साथ आप कड़ी वड़ा ट्राई कर सकती हैं। इसमें खट्टी-सी कढ़ी के अंदर उड़द दाल का वड़ा डाला जाता है।
मीठा पसंद है तो खाएं नेय्यप्पम
यह भी साउथ इंडिया का एक फेमस मीठा स्नैक है। यह बाहर से क्रिस्पी होता है और अंदर से बहुत ही सॉफ्ट। इसे चावल, गुड़ और घी से बनाया जाता है। माटुंगा में मिलने वाले नेय्यप्पम का स्वाद एकदम ही अलग होता है।
Image Credit- Shutterstock
मीठा पान
इतनी सारी डिशेज चखने के बाद अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन करे, तो आखिर में मीठा पान खाया जा सकता है। यहां का मीठा पान बाकी जगहों से थोड़ा अलग होता है।
यह भी पढ़ें- चाइनीज खाने का है मन, तो अहमदाबाद के मानेक चौक के इन रेस्टोरेंट को करें एक्सप्लोर
माटुंगा फूड टूर में इन चीजों को भी करें ट्राई
अगर आप माटुंगा जा रही हैं, तो ये साउथ इंडियन डिशेज भी ट्राई जरूर करें। जैसे-
- कड़ी वड़ा
- पान पोली
- रसम वड़ा
- कोकम-जिंजर लेमन ड्रिंक
- अमरूद-सूजी का शीरा
- बन पूड़ी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- AI
