मानसून में बनाएं पोई और अरबी के पत्ते की पकौड़ी, स्वाद लाजवाब; नोट करें रेसिपी
बरसात के मौसम में अगर कुछ कुरकुरा और तीखा खाने को मिल जाए, तो मजा आ जाता है। अगर आप भी बारिश में समोसा और पकौड़ी खाना पसंद करते हैं, तो एक बार पोई और अरबी के पत्ते की मिक्स पकौड़ी जरूर बनाएं।
बारिश का मौसम हो और गरमा-गरम पकौड़े न बनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। रिमझिम बारिश के बीच चाय के साथ कुरकुरे पकौड़े खाने का मजा ही कुछ और है। अगर आप वही रोज-रोज वाले आलू-प्याज के पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया बनाने का सोच रहे हैं, तो एक बार पोई और अरबी की पत्तियों की पकौड़ी जरूर ट्राई करें। इन पत्तों का कॉम्बिनेशन न सिर्फ खाने में लाजवाब और क्रिस्पी होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने की आसान रेसिपी।
पोई और अरबी के पत्तों की पकौड़ी बनाने की रेसिपी
पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले पोई और अरबी के पत्तों को साफ पानी से धोकर पोंछ लें। अब इन्हें कुछ देर के लिए थाली में रख दें और दूसरी तरफ घोल तैयार करें। इसके लिए बेसन को पहले छान लें।
अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें बेसन डालें। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बनाएं। इसे बनाने के बाद इसमें हल्दी, अजवाइन, हींग, नमक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, प्याज, हरा धनिया और लहसुन डालकर अच्छे से फेंट लें।
इसके बाद इस मिश्रण को 5-7 मिनट के लिए सेट होने छोड़ दें। दूसरी तरफ दोनों तरह के पत्तों को बारीक काट लें। इन्हें बेसन के घोल में डालकर हाथ या चम्मच से मिलाते हुए अच्छे से फेंटें।
अब पकौड़ी का बैटर बनकर तैयार है। गैस ऑन करके कड़ाही रखें, फिर इसमें तेल डालकर गर्म होने के लिए छोड़ दें। तेल अच्छे से गर्म हुआ है या नहीं, यह चेक करने के लिए थोड़ा सा बैटर तेल में डालकर देखें।
अगर बैटर तुरंत ऊपर आने लगे तो तेल तैयार है। अब गैस की फ्लेम मध्यम करके छोटी-छोटी पकौड़ियां डालें और उन्हें सुनहरा होने तक तलें। इसी प्रकार सारी पकौड़ियां तलकर प्लेट में निकालें। ऊपर से चाट मसाला छिड़ककर हरी चटनी, टोमैटो केचअप और गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें।
इस बारिश के मौसम में अगर आपका भी क्रिस्पी और चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो पोई और अरबी के पत्ते की पकौड़ी बनाकर जरूर खाएं। साथ ही, अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
पोई और अरबी के पत्तों की पकौड़ी रेसिपी Recipe Card
पोई और अरबी के पत्तों की पकौड़ी बनाने की रेसिपी
Total Time :35min
Preparation Time : 20min
Cooking Time : 15
Servings : 4
Cooking Level : Low
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav
सामग्री
पोई के पत्ते-15-20
अरबी के पत्ते-3-4
अजवाइन- 1/2 चम्मच
नमक-स्वादानुसार
हींग-2-3 चुटकी
हल्दी- 1/2 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च- 1/2 चम्मच(स्वादानुसार)
हरी मिर्च-2
प्याज-1 छोटा
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
लहसुन-4-5
बेसन- 1 कटोरी
विधि
Step 1 :
सबसे पहले पोई और अरबी के पत्तों को धोकर बारीक काट लें।
Step 2 :
अब एक कटोरे में छना हुआ बेसन, हल्दी, अजवाइन, हींग, नमक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, प्याज, हरा धनिया और लहसुन डालें।
Step 3 :
थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बनाएं।
Step 4 :
5-7 मिनट घोल को सेट होने के लिए छोड़ दें।
Step 5 :
अब इसमें बारीक काटे गए पत्तों को डालकर अच्छे से फेंट लें।
Step 6 :
दूसरी तरफ कड़ाही में तेल गर्म करें।
Step 7 :
गैस की फ्लेम लो करके छोटी-छोटी पकौड़ियां डालें और उन्हें सुनहरा होने तक तलें।
Step 8 :
इसी प्रकार सारी पकौड़ियां तल लें।
Step 9 :
ऊपर से चाट मसाला छिड़ककर हरी चटनी, टोमैटो केचअप और गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।