अगर आपको रात में घूमना, दोस्तों के साथ बाहर मस्ती करना, स्ट्रीट फूड खाना या किसी शहर की रात वाली रौनक देखना पसंद है, ताे भारत में ऐसे कई शहर हैं जो रात होने के बाद भी पूरी तरह से एक्टिव रहते हैं। इन शहराें में देर रात तक कैफे, रेस्टोरेंट, फूड स्टॉल और घूमने की कई जगहों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है। कुछ शहर अपनी पार्टी कल्चर के लिए फेमस हैं, तो कुछ अपनी नाइट मार्केट और स्ट्रीट फूड के लिए जाने जाते हैं।

अगर आप भी ऐसी जगहों पर घूमने का प्लान बना रही हैं, जहां रात में भी शहर की रौनक कम न हो, तो हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं उनके नाम और आप यहां कैसे पहुंच सकती हैं, ये भी जानेंगे।

1. मुंबई (Mumbai)

मुंबई को अक्सर 'सिटी दैट नेवर स्लीप्स' कहा जाता है। यहां देर रात तक सड़काें पर चहल-पहल दिखती है। कैफे और कई फूड स्टॉल खुले रहते हैं। मरीन ड्राइव पर रात की सैर और देर रात मिलने वाला वड़ा पाव और चाय यहां का अलग ही एक्सपीरियंस देते हैं।

मुंबई कैसे पहुंचें?

आप फ्लाइट से मुंबई जा सकती है। इसके अलावा ट्रेन और अगर आप आसपास के शहरों में रहती हैं तो बस से भी मुंबई पहुंचा जा सकता है। आप यहां नाइट आउट करने के अलावा गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, सिद्धिविनायक मंदि‍र, हाजी अली, जुहू बीच जैसी जगहों पर घूम सकती हैं।

2. दिल्ली (Delhi)

दिल्ली की नाइटलाइफ भी काफी फेमस है। यहां का कनॉट प्लेस, हौज खास, खान मार्केट और इंडिया गेट के आसपास रात में भी अच्छी रौनक देखने को मिलती है। यहां देर रात तक खाने-पीने और घूमने के कई ऑप्शन मिल जाते हैं।

दिल्ली कैसे पहुंचें?

अगर आप दूसरे शहर से आ रही हैं तो दिल्ली देश के लगभग सभी बड़े शहरों से फ्लाइट, ट्रेन और बस के जरिए अच्छी तरह से कनेक्टेड है। आप यहां इंडिया गेट, लाल किला, कुतुब मीनार, गुरुद्वारा बंगला साह‍िब और सुंदर नर्सरी जैसी जगहों पर घूम सकती हैं।

3. कोलकाता (Kolkata)

कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय कहा जाता है। यह शहर अपनी चाय, संस्कृति और देर रात तक चलने वाली बातचीत के लिए जाना जाता है। यहां कई जगहों पर रात में भी लोगों की चहल-पहल बनी रहती है। आप यहां नाइट आडट अच्छे से एंजॉय कर सकती हैं।

कैसे पहुंचें काेलकाता?

कोलकाता पहुंचने के लिए आपको फ्लाइट, ट्रेन और बस कई तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे। कोलकाता में घूमने के लिए विक्टोरिया मेमोरियल, हावड़ा ब्रिज और दक्षिणेश्वर काली मंदिर जैसी कई जगहें हैं।

4. बेंगलुरु (Bengaluru)

भारत का आईटी हब होने की वजह से बेंगलुरु में दिन और रात दोनों समय काफी हलचल रहती है। इंदिरानगर, चर्च स्ट्रीट और कोरमंगला जैसे इलाकों में तो जेन सी और ऑफिस में काम करने वालों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। कहते हैं कि यहां देर रात तक आपको साउथ इंडियन डिशेज मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की नाइटलाइफ वो भी बिल्कुल फ्री, ट्रैवल ब्लॉगर ने ढूंढ निकाली रात में घूमने की ये 25 जगहें

कैसे पहुंचें बेंगलुरु?

बेंगलुरु पहुंचने के लिए भी आप फ्लाइट या ट्रेन ले सकती हैं। पास के शहरों में रह रहीं हैं तो बस से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप बेंगलुरु जा रही हैं तो नाइट लाइफ एंजॉय करने के अलावा यहां का इस्कॉन मंदिर जरूर घूमें। साथ ही बेंगलुरु पैलेस, क्यूबोन पार्क और लालबाग बॉटनिकल गार्डन जैसी कई खूबसूरत जगहें भी यहां पर देखने लायक हैं।

नाइटलाइफ एंजॉय करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • रात में हमेशा सेफ जगहों पर ही जाएं।
  • भरोसेमंद कैब या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
  • मोबाइल पूरी तरह से चार्ज रखें।
  • परिवार या दोस्तों को अपनी लोकेशन भेज दें।
  • उस जगह के नियमों का पालन करें।

अगर आप भी ऐसी जगह घूमना चाहती हैं जहां रात में भी शहर की रौनक बनी रहती हो, तो ऊपर बताए गए जगहों के नाम आपके लिए बेस्ट रहेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik