खट्टा-मीठा जामुन हर किसी के पसंदीदा फलों में से एक होता है, लेकिन क्या आपने कभी इस फल से बना जामुन का हलवा खाया है? जी हां, अगर आप रोज-रोज के वही सूजी या गाजर के हलवे से बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ नया और अनोखा ट्राई करें। यह शाही हलवा न सिर्फ खाने में लाजवाब है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जामुन का हलवा कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
कैसे बनाएं जामुन का हलवा?
सबसे पहले आप जामुनों को अच्छी तरह धो लें। फिर चाकू की मदद से उनके बीज अलग करें और गूदे यानि पल्प को मिक्सर में पीसकर एक स्मूथ प्यूरी बना लें।
एक कड़ाही में दो चम्मच देसी घी गर्म करें। इसमें सूजी या मावे को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उसमें से सोंधी खुशबू न आने लगे।
अब जामुन का पल्प डालें। इसे लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं, ताकि जामुन का कच्चापन दूर हो जाए।
इसे भी पढ़ें - बिना चीज और मेयोनेज के कैफे जैसा मलाई शिमला मिर्च सैंडविच घर पर बनाएं, जानें रेसिपी
अब इस मिश्रण में आधा कप गाढ़ा दूध या मलाई डालें। इसे तब तक चलाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसमें स्वादानुसार चीनी या गुड़ का पाउडर मिलाएं। इसके बाद हलवे का रंग गहरा और चमकदार हो जाएगा।
अब बचा हुआ देसी घी और हरी इलायची का पाउडर डालें। इससे हलवे में एक बेहतरीन खुशबू और चमक आ जाएगी।
लास्ट में बारीक कटे हुए काजू और बादाम डालकर मिक्स करें। आपका गरमागरम हलवा तैयार है। इसे ऐसे ही या फ्रिज में ठंडा करके परोसें।
इसे भी पढ़ें - भिंडी पकाते समय डालें 1 चम्मच यह एक सफेद चीज, मुलायम बनेंगी भुजिया
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
