चाय पीने के शौकीन लोग जब भी घर पर चाय बनाते हैं, तो उसका स्वाद अच्छा बनाने के लिए उसमें इलायची, अदरक, दालचीनी और लौंग जैसे तरह-चरह के मसाले डालते हैं। फिर भी कई बार घर की चाय में वह स्वाद नहीं आता, जो सड़क किनारे मिलने वाली टपरी वाली चाय में होता है। अदरक और इलायची सही मात्रा में डालने के बाद भी चाय फीकी लगती है, तो ऐसा महसूस होता है कि सारी मेहनत खराब हो गई। अगर आप भी घर पर टपरी जैसी मसाला चाय बनाना चाहते हैं, तो आपको हर मसाला डालने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको बस सही स्टेप फॉलो करने की जरूरत है, जिसकी मदद से आप आसानी से हर बार कड़क चाय बना पाएंगी।

चाय में अदरक इलायची डालने के बाद भी कड़क स्वाद क्यों नहीं आता?

टपरी जैसी चाय बनाने का राज सिर्फ मसालों में नहीं, बल्कि चाय को पकाने के तरीके में छिपा होता है। वह जानते हैं कि चाय बनाते समय पानी और दूध की मात्रा कितनी होनी चाहिए और इसे कितने देर तक पकाना होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जिसे अक्सर लोग चाय बनाते समय करते हैं।

चाय बनाते समय क्या गलती करते हैं लोग?

  • कई लोग चायपत्ती को पकाते नहीं। वह रंग लाने के लिए चाय में ढेर सारी चायपत्ती डाल देते हैं, लेकिन उसे पकाते नहीं। इससे जिसका असली स्वाद चायपत्ती से है, वही इसमें गायब हो जाता है। ऐसे में आप कितना भी मसाला डाल लें, स्वाद अच्छा नहीं आता।
  • स्वाद खराब आने का दूसरा सबड़े बड़ा कारण दूध और पानी के अनुपात में गड़बड़ करना है। कई लोग दूध कम और पानी ज्यादा मिला देते हैं। उन्हें लगता है कि चाय पकने पर पानी अपने आप जल जाएगा, लेकिन ऐसी नहीं है। इससे दूध का स्वाद खत्म हो जाता है और चाय में अच्छा टेस्ट नहीं आता।

  • गलत टाइम पर चायपत्ती डालना भी स्वाद बिगाड़ने का कारण होता है। अगर चायपत्ती आप ठंडे दूध में डाल दंगी, तो इसका कोई फायदा नहीं। अच्छी चाय के लिए या तो आप शुरुआत में ही पानी डालकर चायपत्ती को पका लें। अगर ऐसा नहीं करना चाहती हैं, तो दूध अच्छे से गर्म होने के बाद चायपत्ती को डालें। इससे चाय का रंग और फ्लेवर खिलकर आता है और इसके बाद जब आप इलायची और अदरक मिलाएंगी, तो स्वाद भी अच्छा आएगा।
 

निष्कर्ष- इससे आप समझ गई होंगी कि अगर चाय बनाते समय आप सही स्टेप को फॉलो करती हैं, तो इसमें इलायची और अदरक का स्वाद दोगुना हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- ठंडी होने पर भी आलू टिक्की रहेगी क्रिस्पी, मिला लें यह 1 सीक्रेट चीज

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific/shutterstock