अक्सर ऐसा होता है कि अप्पे ऊपर से दिखने में अच्छे लग रहे होते हैं, लेकिन खाने में यह बिल्कुल भी सॉफ्ट और स्पंजी फील नहीं करवाते। इसका सबसे बड़ा कारण अप्पे का बैटर होता है। इसे आप जिस तरह से तैयार करते हैं, उस हिसाब से यह बनने के बाद सॉफ्ट या टाइट बनता है। अगर आपसे बार-बार अप्पे टाइट ही बनते हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अप्पे का बैटर कैसे तैयार करना है, जिससे यह सॉफ्ट और स्पंजी बने, इसके बारे विस्तार से जानकारी देंगे।
अप्पे का बैटर कैसा होना चाहिए?
सॉफ्ट और स्पंजी अप्पे बनाने के लिए बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। वहीं, बैटर अगर पतला रखेंगे, तो इससे यह स्पंजी नहीं बनेगा। अप्पे का सही बैटर उसे माना जाता है, जो चम्मच से आसानी से गिरे, लेकिन पानी की तरह बहता हुआ भी न हो।
- इसकी कंसिस्टेंसी इडली बैटर से थोड़ी गाढ़ी रख सकते हैं या सेम रखेंगे, तो भी चलेगा।
- चम्मच उठाने पर बैटर धीरे-धीरे नीचे गिरना चाहिए, पानी की तरह बहना नहीं चाहिए।
- बैटर में गांठें नहीं होनी चाहिए, यह एकदम क्रीम की तरह सॉफ्ट दिखना चाहिए।
- अगर चावल-उड़द का बैटर बना रही हैं, तो उसे अच्छी तरह मिला लें।
- बैटर बहुत गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर कंसिस्टेंसी ठीक करें।
- इंस्टेंट अप्पे के लिए सूजी वाला बैटर सही होता, इसे पानी या दही में भिगोकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए।
- बैटर में सब्जियां डाल रही हैं, तो उसकी मात्रा भी बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
अप्पे का परफेक्ट बैटर कैसे बनाएं?
तुरंत सॉफ्ट अप्पे बनाने के लिए सूजी और दही से बनने वाला बैटर अच्छा होता है। इसमें आपको चावल और उड़द दाल को भिगोकर पीसने की झंझट नहीं होती। इसे स्पंजी बनाने के लिए इसमें थोड़ा ईनो आखिर में डाल सकती हैं। ध्यान रखें कि इसे बहुत पहले मिलाकर छोड़ने की जरूरत नहीं है, तुरंत डालकर अप्पे को पकने के लिए रख दें।
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बच गया है ढेर सारा खाना और नाश्ता? फेंकने की जगह करें ये 4 काम
कैसे बनाएं अप्पे का बैटर?
सबसे पहले एक बड़े बाउल में 1 कप सूजी और आधा कप दही डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए ऐसा बैटर बनाएं जो न ज्यादा गाढ़ा हो और न बहुत पतला लगे। आप चम्मच से मिलाते हुए इसकी कंसिस्टेंसी पर ध्यान दें।
- बैटर को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।
- इसके बाद बैटर को फिर से चेक करें। अगर सूजी फूलने के बाद यह बहुत ज्यादा गाढ़ा लग रहा है, तो थोड़ा पानी डालकर कंसिस्टेंसी ठीक करें।
- अब इसमें नमक, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिलाएं।
- अप्पे बनाने से ठीक पहले आधा चम्मच ईनो डालें और हल्के हाथ से चम्मच हिलाते हुए मिलाएं।
- इस तरह आपका बैटर बनकर तैयार हो गया है, अब इसे आप सांचे में थोड़ा तेल लगाकर डालें और पका लें।
इसे भी पढ़ें- Curdled Milk Uses: दूध फटने पर हर बार पनीर क्यों बनाना? इन 3 तरीकों से करें इसका स्मार्ट इस्तेमाल
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific, gemini
