आज 80वां स्‍वतंत्रता द‍िवस मनाया जा रहा है। इस दौरान लोग आजादी की जश्न में कुछ स्‍पेशल प्‍लान करते हैं। ऐसे में अगर आप कहीं बाहर नहीं जा पा रही हैं, तो घर पर ही कुछ यूनि‍क रेस‍िपी, वो भी झटपट बना सकती हैं। हम पनीर कालीमि‍र्च की बात कर रहे हैं। पनीर की यह ड‍िश बहुत ही स्‍वाद‍िष्‍ट और खुशबूदार होती है। खास बात तो यह है क‍ि आप इसे 10 से 15 म‍िनट में बनाकर तैयार कर सकती हैं।

आज हम आपको अपने इस लेख में पनीर की यह स्‍पेशल ड‍िश बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

कैसे करें सर्व?

पनीर कालीमिर्च को आप गरमा गरम रोटी, नान, पराठे या तंदूरी रोटी के साथ सर्व कर सकती हैं। अगर घर में चावल पसंद किए जाते हैं तो इसे सादे चावल या जीरा राइस के साथ भी खाया जा सकता है। स्वतंत्रता दिवस पर अगर घर में मेहमान आ रहे हैं तो इसे छोटी सर्विंग बाउल में डालकर ऊपर से थोड़ी काली मिर्च और कसूरी मेथी डालकर सर्व करें। इससे डिश देखने में और भी अच्छी लगेगी।

पनीर कालीमिर्च बनाते समय ध्‍यान रखें ये बातें

अगर आप पनीर कालीम‍िर्च को बहुत स्‍वाद‍िष्‍ट बनाना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है। जैसे-

  • सॉफ्ट और फ्रेश पनीर का ही इस्तेमाल करें। इससे डिश का टेक्सचर अच्छा रहेगा।
  • दरदरी कुटी काली मिर्च इस्तेमाल करने से इसका स्वाद और खुशबू ज्यादा अच्छी आएगी।
  • इस झटपट रेसिपी में करीब 10 मिनट का मेरिनेशन ही करें। इससे ज्‍यादा करेंगी तो स्‍वाद खराब हो सकता है।
  • ध्‍यान रहे क‍ि बहुत खट्टा दही भी न इस्तेमाल करें वरना डिश का स्वाद जरूरत से ज्यादा खट्टा हो सकता है।
  • पनीर को बहुत देर तक पकाएं भी नहीं। इसे मीडियम आंच पर पकाना बेहतर रहेगा।
  • फ्रेश क्रीम को आखिर में ही डालें। इससे डिश ज्यादा क्रीमी लगेगी।
  • मेरिनेशन में ही नमक डाला गया है, इसलिए बाद में नमक डालने से पहले स्वाद जरूर चेक कर लें।
  • ऊपर से थोड़ी ताजी कुटी हुई काली मिर्च डालेंगी तो पनीर कालीमिर्च की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएंगे।

ताे अगर आप भी इस स्‍वतंत्रता द‍िवस कुछ स्‍पेशल बनाना चाहती हैं, तो यह रेस‍िपी ट्राई कर सकती हें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें: ढाबा स्टाइल कड़ाही पनीर क्यों नहीं बनता? जानिए वो गलतियां जो बिगाड़ देती हैं मेहनत

Image Credit- Freepik/AI