धूप और लू से राहत पाने के लिए एक गिलास ठंडी-ठंडी शिकंजी एक अच्छा विकल्प है। जब घर पर अचानक मेहमान आ जाते हैं, तो नींबू निचोड़ने और चीनी घोलने में ही महिलाएं समय खराब कर देती हैं, लेकिन अगर आपके पास बाजार जैसा सीक्रेट जीरा शिकंजी मसाला पहले से तैयार हो, तो मेहमानों के टाइम ज्यादा बिताया जा सकता है। जी हां, यह होममेड मसाला न सिर्फ आपका समय बचाएगा बल्कि आपके डाइजेशन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बाजार जैसा सीक्रेट शिकंजी मसाला कैसे बनाएं और इसकी रेसिपी क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
बाजार जैसा सीक्रेट शिकंजी मसाला
इसे बनाने के लिए आपके पास 4 चम्मच साबुत जीरा, 2 चम्मच काली मिर्च, 2 चम्मच काला नमक, 1 चम्मच सादा सफेद नमक, आधा चम्मच सोंठ पाउडर (सूखा अदरक) और 1 चम्मच पुदीना पाउडर (ऑप्शनल) होना जरूरी है।
अब आप सबसे पहले एक पैन को गैस पर हल्का गर्म करें। इसमें आधा जीरा डालकर तब तक भूनें जब तक कि उसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे और उसका रंग गहरा न हो जाए। भुने हुए जीरे को एक प्लेट में निकाल लें।
इसे भी पढ़ें - चिलचिलाती गर्मी में घर पर इस मसाले को डालकर बनाएं Watermelon Shikanji, ठेले वाली जाएंगी भूल
अब मिक्सी के जार में भुना हुआ जीरा, बचा हुआ कच्चा जीरा, काली मिर्च, काला नमक, सफेद नमक और सोंठ पाउडर डालें। अब एक बारीक पाउडर बना लें। आपका शिकंजी मसाला तैयार है।
मसाले को कैसे स्टोर करें?
मसाले को पीसने के बाद थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ दें। इसके बाद इसे पूरी तरह साफ और सूखे हुए कांच के एयर-टाइट कंटेनर में भर कर रखें।
मसाले को कभी भी गीले हाथों से न निकालें वरना गांठें पड़ सकती हैं और स्वाद खराब हो सकता है। इसे सीधी धूप और गैस के पास रखने के बजाय सूखे और ठंडे कोने में स्टोर करें।
सीक्रेट मसाले से मिनटों में बनाएं जीरा शिकंजी
- एक सर्विंग गिलास लें। उसमें 3 से 4 बर्फ के टुकड़े डालें।
- अब गिलास में 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और चीनी या शहद डालें।
- इसके बाद आधा छोटा चम्मच सीक्रेट जीरा शिकंजी मसाला पाउडर मिलाएं।
- अब ऊपर से ठंडा पानी या प्लेन सोडा वाटर डालें। चम्मच की मदद से सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
इसे भी पढ़ें - सिर्फ नींबू पानी नहीं, इस बार ट्राई करें पुदीने वाली स्पेशल शिकंजी; जानें बनाने के 2 अलग अंदाज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
