Chilka Roti Recipe: आज हम आपके लिए एक ऐसी शानदार रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे खाकर आप डोसा खाना भूल जाएंगी। जी हां झारखंड का पारंपरिक व्यंजन चिलका रोटी, जो दिखने में एकदम डोसे जैसी लगती है और यह खाने में भी काफी टेस्टी होती है। इसे बनाने के लिए चावल और दाल का उपयोग किया जाता है। अगर आप रोज वही सेम नाश्ता करके बोर हो गई हैं, तो यह आपके लिए कुछ नया हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसे बनाने के लिए आपको किन चीजों की जरूरत होगी और कैसे बनाई जाती है।

चिलका रोटी बनाते समय इन ट्रिक्स का रखें खास ख्याल

चिलका रोटी बनाते नीचे दी गई इन ट्रिक्स को जरूर फॉलों करें।

चिलका रोटी Recipe Card

चिलका रोटी बनाने की रेसिपी का तरीका
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :30min
  • Preparation Time : 15min
  • Cooking Time : 15
  • Servings : 5
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Breakfast
  • Calories: 200
  • Cuisine: Indian
  • Author: Sanskriti Jaipuria

सामग्री

  • कच्चा चावल (अरवा चावल)- 1.5 कप
  • चना दाल- 3/4 कप
  • अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
  • हरी मिर्च- 3
  • नमक- स्वादअनुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तवा ग्रीस करने के लिए- तेल

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले चावल और चना दाल को अच्छी तरह से धो लें। फिर दोनों को एक साथ 5 से 8 घंटे या पूरी रात के पानी में भिगोकर रख दें।

  • Step 2 :

    सुबह होने के बाद इसमे से पानी निकाल दें। अब भीगे हुए चावल, चना दाल, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सर-ग्राइंडर में डालकर पीस लें। ध्यान रहे कि बैटर को डोसे के बैटर से थोड़ा गाढ़ा ही रखे।

  • Step 3 :

    बाद में तैयार हुए बैटर को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और स्वादअनुसार नमक डालें। फिर एक मिनट तक अच्छे से फेंटें। इससे रोटी हल्की और सॉफ्ट बनेगी। इसे 10 मिनट के लिए रेस्ट करने दें।

  • Step 4 :

    तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें और हल्का तेल लगाकर ग्रीस कर लें। अब कलछी में बैटर लेकर तवे के बीच में डालें और गोल-गोल घुमाते हुए डोसे की तरह फैलाएं।

  • Step 5 :

    किनारों पर थोड़ा तेल डालें। एक मिनट के लिए ढककर पकाएं, जब नीचे से सुनहरा हो जाए और किनारे उठने लगें तो पलट दें। दूसरी तरफ से 1-2 मिनट पकाएं।

  • Step 6 :

    इसके बाद प्लेट में चिलका रोटी को लहसुन की तीखी चटनी और बैंगन के चोखा या दाल के साथ सर्व कर लें।

  • रोटी बनाते वक्त घोल गाढ़ा रखें, ऐसा करने से ही रोटी अच्छी बनेगी।
  • साथ ही ध्यान रहे कि चावल-दाल को 6 से 8 घंटे पहले ही भिगो दें।
  • रोटी डालने से पहले तवे को अच्छी तरह गर्म कर लें, ठंडे तवे पर बैटर चिपक जाता है।
  • अगर आप देसी स्वाद चाहते हैं तो रिफाइंड की जगह सरसों के तेल का इस्तेमाल करें।
  • बैटर को बनाकर फ्रिज में स्टोर न करें, तुरंत इस्तेमाल करने से रोटी ज्यादा सॉफ्ट और टेस्टी बनती है।

 

चिलका रोटी के फायदे

चिलका रोटी झारखंड की फेमस हेल्दी डिश है, जो चावल और चना दाल से बनती है।चिलका रोटी खाने के 5 बड़े फायदे है।

  • इसमें चावल और दाल का छिलका रहता है, जिसमें फाइबर होता है। इससे कब्ज की दिक्कत नहीं होती और पेट साफ रहता है।
  • फाइबर ज्यादा होने से पेट देर तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती।
  • इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे शुगर एकदम से नहीं बढ़ती।
  • चना दाल से प्रोटीन और चावल से कार्ब्स मिलता है, जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
  • इसमें आयरन, प्रोटीन और विटामिन्स होते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं ।

image credit-pinterest (indiancurry trail)

झारखंड की यह देसी डिश न सिर्फ बनने में बेहद आसान है बल्कि यह पोषण से भी भरपूर है, तो अगर आप भी कुछ हेल्दी और चटपटा ट्राई करना चाहती हैं, तो आज ही अपने किचन में चिलका रोटी बनाकर देखें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

main image credit-Pinterest (Nivedita Augastin)