20 मिनट में बनाना है कुछ खास, तो ट्राई करें यह आलू रोश
जब भी बात आलू-टमाटर की होती है, तो हमारे मन में साधारण सी सब्जी का ख्याल आता है। मगर बात जब कम समय में कुछ नया और खास बनाने की हो, तो यह विकल्प थोड़ा फीका लगता है। ऐसे में आप एक बार आलू रोश बना सकती हैं।
घर में अचानक मेहमान आ जाएं या फिर रोज-रोज वही एक जैसी आलू-टमाटर की साधारण सब्जी खाकर बोरियत होने लगती है। अब ऐसे में अक्सर महिलाएं कुछ नया बनाने का सोचती हैं। मगर रोज-रोज कुछ अलग बना पाना थोड़ा मुश्किल होता है। अब ऐसे में हर कोई ऐसी रेसिपी की तलाश करते हैं जो स्वाद में लाजवाब हो और बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाए। अगर आपके पास भी सिर्फ 20 मिनट का समय है, तो वही घिसी-पीटी सब्जी बनाने की जगह आलू रोश ट्राई कर सकती हैं। यह स्वादिष्ट विकल्प आपके पूरे परिवार को खूब पसंद आएगा। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने का आसान तरीका।
आलू रोश का स्वाद बढ़ाने के लिए क्या करें?
आलू रोश साधारण मगर स्वाद में लाजवाब लगती है। इसके अलावा अगर आप इस सब्जी में अलग तड़का देना चाहती हैं, तो नीचे बताई गई बातों को अपना सकती हैं।
सब्जी बनने के अंत में क्रश करके कसूरी मेथी मिलाएं।
इस डिश को आप लंच या डिनर, किसी में भी बनाकर खा सकती हैं। खासकर अगर आपको कुछ फटाफट बनाना है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
आलू रोश रेसिपी Recipe Card
आलू रोश बनाने की रेसिपी
Total Time :20min
Preparation Time : 10min
Cooking Time : 10
Servings : 4
Cooking Level : Medium
Course: Main Course
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav
सामग्री
आलू- 3-4
प्याज- 1-2
टमाटर-2
लहसुन की कलियां-10-15
अदरक- 1 टुकड़ा
काली मिर्च-10-12
हरी मिर्च- 2-3
सरसों का तेल- 1चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हरा धनिया
नींबू-1
विधि
Step 1 :
आलू रोश बनाने के लिए सबसे पहले आलू, टमाटर, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक और प्याज को अच्छी तरह पानी से धोकर पोंछ लें। इसके बाद आलू को चार टुकड़ों में काट लें और टमाटर व हरी मिर्च को भी काटकर कुकर में डाल दें।
Step 2 :
फिर ऊपर से साबुत या कुटी हुई काली मिर्च और लहसुन की कलियां मिलाएं अब इसमें जरूरत के अनुसार एक से दो गिलास नापकर पानी डालें। इसके बाद इसमें स्वाद के अनुसार नमक, हल्दी पाउडर और सरसों का तेल डालकर कुकर का ढक्कन बंदकर मध्यम आंच पर 3 से 4 सीटी आने दें
Step 3 :
समय पूरा होने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर निकलने का इंतजार करें। जब भाप पूरी तरह निकल जाए, तब कुकर का ढक्कन खोलें। आखिर में ऊपर से ताज़ा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिलाएं और इसे गरमा-गरम सर्व करें।
Step 4 :
आसान और झटपट बनने वाली आलू रोश रेसिपी बनकर तैयार है। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है, जिसे परिवार के सभी सदस्य बहुत पसंद करेंगे।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।