आमतौर पर हम सभी रात के बचे हुए चावल को सुबह किसी जानवर को खिला देते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप इसकी मदद से ब्रेकफास्ट के लिए स्वादिष्ट अप्पे तैयार कर सकती हैं। यह एक हेल्दी रेसिपी है, इसमें बारीक कटी सब्जियों का क्रंची स्वाद का कॉम्बो बहुत लाजवाब लगता है। तो देर कैसी, नीचे लेख में पढ़ें बचे चावलों से बनाएं यह स्वादिष्ट अप्पे की रेसिपी।

अप्पे में स्वाद का तड़का लगाने के लिए करें ये काम

रात के बचे हुए चावल से अगर आप मसाला अप्पे बना रही हैं, तो इसके लिए कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके इसके स्वाद को बढ़ा सकती हैं।

  • बचे हुए चावल से अप्पे बनाचे समय इसमें कद्दूकस किया पनीर डालने से इसका स्वाद बढ़ जाएगा।
  • अप्पे के बैटर में राई और ताजे करी पत्तों को थोड़े से तेल में भूनकर मिलाएं।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा गरम मसाला, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और भुना हुआ जीरा पाउडर जरूर मिलाएं।
  • अगर इसे बच्चों को दे रही हैं, तो हरी मिर्च का इस्तेमाल करने से बचें।

इसे भी पढ़ें- Hyderabadi Mirchi Salan Recipe: रोटी-पराठे का स्वाद हो जाएगा दोगुना, जब बनाएंगी लहसुन-कलौंजी मिर्ची सालन

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Sakhi Digital, shutterstock

प्रस्तुति : गीतांजलि
फ्रेशमेन्यू, गुरुग्राम के हेड शेफ सतीश से बातचीत पर आधारित