दुर्गा पूजा का त्योहार आने वाला है। ऐसे में हर जगह से मिठाइयों की खुशबू आती है, फिर चाहे वो पंडाल हो या लोगों का घर। अगर आप भी इस बार घर पर ही बंगाल जैसा टेस्ट लेना चाहती हैं, तो ये 5 बंगाली मिठाइयां जरूर ट्राई करें। ये बनाने में आसान हैं और मुंह में रखते ही घुल जाती हैं।

दुर्गा पूजा के लिए 5 स्पेशल मिठाइयां

इस दुर्गा पूजा घर पर ही बंगाल की फेमस मिठाई बनाएं। आइए जानते हैं इन 5 मिठाई चमचम, खीर कदम,राजभोग, काचा गोला और संदेश बनाने के तरीके के बारे में।

1- चमचम

बंगाल की यह मशहूर मिठाई अपने लंबे शेप और ऊपर लगे मावे के बुरादे से पहचानी जाती है। यह खाने में रसगुल्ले से थोड़ी टाइट होती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आती है।

सामग्री

चमचम को बनाने के लिए नीचे दी गई सामग्री की जरूरत पड़ती है।

  • छेना - 1 कप
  • चीनी - 1 कप
  • पानी - 3 कप
  • खोया / मावा - 1/2 कप
  • नारियल का बुरादा - 1/4 कप
  • इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
  • केसर के धागे - 5-6

image credit-magnific

विधि

घर में चमचम बनाना काफी आसान है। आइए जानते हैं विधि।

  • सबसे पहले छेना को हाथों से मसल के चिकना कर लें।
  • बाद में छोटे-छोटे गोले बना लें।
  • फिर एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाएं और फिर छेना के गोले डाल दें।
  • लगभग 15 मिनट तक तेज गैस पर पकाएं।
  • जब ठंडा हो जाए. तब गोले को बीच से काटें।
  • फिर खोया, इलायची और केसर भरें।
  • लास्ट में नारियल का बुरादा लपेट कर सर्व करें।

2. खीर कदम

खीर कदम मिठाई भले ही एक है, लेकिन ये दो मिठाइयों का मजा देती है। ये अंदर से रसगुल्ला का टेस्ट देती है और बाहर से खीर जैसी लगती है। त्योहार पर इसे बनाना बेस्ट है।

सामग्री

इसे बनाने के लिए सबसे पहले नीचे दी गई चीजों को बाहर निकालें।

  • छोटे रसगुल्ले - 6
  • खोया - 1 कप
  • चीनी पाउडर - 1/2 कप
  • इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
  • नारियल का बुरादा - सजावट के लिए

image credit-shutterstock

विधि

खीर कदम को बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

  • पहले खोये को धीमी आंच पर भूनें और फिर चीनी पाउडर, इलायची मिलाएं।
  • इसे ठंडा होने के लिए 10 मिनट रख दें।
  • रसगुल्लों को चाशनी से निकाल कर निचोड़ें।
  • फिर खोये को चारों तरफ लपेट दें और गोल शेप में बना लें।
  • बाद में नारियल या पिस्ता में रोल करें और फ्रिज में 1 घंटे के लिए रख दें।

3- राजभोग

राजभोग नाम से ही इतनी अच्छी लगती है, खाने में तो लगेगी ही। इसका स्वाद मेवे और अंदर की फिलिंग एक अलग ही मजा देती है। इसकी हर एक बाइट में सुकून होता है।

सामग्री

राजभोग को घर में बनाने के लिए इन चीजों को पहले से तैयार रखें। देखें लिस्ट।

  • छेना - 1.5 कप
  • सूजी - 1 चम्मच
  • चीनी - 1.5 कप
  • पानी - 4 कप
  • काजू-बादाम-पिस्ता बारीक कटे - 2 बड़े चम्मच
  • किशमिश - 1 बड़ा चम्मच
  • केसर - 1 चुटकी
  • गुलाब जल - 1/2 चम्मच

image credit-shutterstock

विधि

रसीला राजभोग बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि यहां जानें।

  • सबसे पहले छेना में सूजी मिलाएं और उसे 5 मिनट के लिए रख दें।
  • फिर मेवे, किशमिश, केसर और गुलाब जल से फिलिंग बनाएं।
  • इसके बाद छेना की लोई लें और उसमें फिलिंग भरकर बंद कर दें।
  • बाद में चाशनी बनाएं। जब उबाल आ जाए तो राजभोग डाल दें।
  • 20 मिनट के लिए ढक दें और फिर गैस बंद कर दें।
  • ठंडा होने के बाद आप इसे सर्व कर सकती हैं।

4- काचा गोला

जिन लोगों को ज्यादा मीठा नहीं पसंद होता है, वे लोग काचा गोला खा सकती हैं। यह ताजे छेने से बनी होती है और मुंह में रखते ही घुल जाती है।

सामग्री

काचा गोला जो मुंह में रखते ही घुल जाता है। इस मिठाई को बनाने के लिए ये सामग्री नोट कर लें।

  • ताजा छेना - 2 कप
  • चीनी पाउडर - 3/4 कप
  • इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
  • गुलाब जल - 1 चम्मच
image credit-shutterstock

विधि

परफेक्ट काचा गोला मिठाई बनाने के लिए नीचे दी गई विधि को ध्यान से फॉलो करें।

  • छेने को हल्के हाथों से मैश करें।
  • फिर चीनी पाउडर, गुलाब जल और इलायची पाउडर मिलाएं।
  • बाद में इसे 5 मिनट तक अच्छे से पकाएं।
  • गैस बंद करें। मिश्रण को ठंडा होने दें और गोल लड्डू बना लें।
  • लास्ट में ऊपर से पिस्ता अच्छे से गार्निश करें।

5- नोलेन गुड़ का संदेश

बंगाल में नोलेन गुड़ का संदेश मिठाई भी काफी फेमस है। इस मिठाई की महक और स्वाद दोनों लाजवाब हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी लगती है। इस साल इसे अपने घर पर जरूर बनाएं।

सामग्री

खजूर के गुड़ की इस मिठाई को बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी।

  • छेना - 1 कप
  • खजूर का गुड़ - 3/4 कप
  • इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच

image credit-gemini

विधि

इस टेस्टी संदेश को हलवाई जैसा बनाने के लिए ये तरीका अपनाएं।

  • सबसे पहले छेना को मसलें और चिकना करें।
  • फिर कड़ाही में छेना और नोलेन गुड़ को डालें।
  • इसे 5 मिनट तक बहुत अच्छे से पकाएं।
  • बाद में इलायची पाउडर डालें।
  • ठंडा होने के लिए रखें और फिर किसी भी शेप का संदेश बना लें।

अगर इस दुर्गा पूजा आप बाहर में मिठाई नहीं लाना चाहती हैं, तो ऊपर दिए गए आसान तरीकों से घर पर ही बनाएं ये 5 शानदार मिठाइयां।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-magnific