Kajri Teej 2026 Special Mithai Recipe: कजरी तीज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 31 अगस्त को पड़ रहा है। इस अवसर पर भगवान को भोग लगाने और मुंह मीठा करने के लिए लोग बाजार से मिठाइयां लाते हैं। मगर मिलावट से बचने के लिए महिलाएं घर पर ही शुद्ध और स्वादिष्ट चीजें बनाना पसंद करती हैं।

अगर आप भी इस त्योहार पर बाजार जैसी महंगी मिठाई बनाना चाहती हैं, तो खजूर मिठाई ट्राई कर सकती हैं। यह सेहतमंद होने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब होती है और यह मात्र 250 से 300 रुपये के खर्च में आसानी से तैयार हो जाती है। नीचे लेख में पढ़ें इस मिठाई की रेसिपी।

खजूर मिठाई को खराब होने से कैसे बचाएं?

खजूर की मिठाई को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखकर इसे खराब होने से बचाया जा सकता है। नीचे पढ़ें कुछ खास बातें-

  • मिठाई को हमेशा एयर टाइट कंटेनर में बंद करके रखें।
  • सामान्य तापमान पर यह कुछ दिन ठीक रहती है, लेकिन अगर आप इसे हफ्तों तक चलाना चाहती हैं, तो फ्रिज में रखें।
  • डिब्बे से मिठाई निकालते समय हमेशा सूखे और साफ चम्मच का ही उपयोग करें।
  • मिठाई को बनाते समय या स्टोर करते वक्त इसमें पानी बिल्कुल न लगने दें, नमी से यह जल्दी खराब हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2026 पर काजू कतली नहीं, दो तरीकों से बनाएं Kaju Roll; आसान है रेस‍िपी 

Image Credit- Shutterstock