टमाटर का छिलका देखने में भले ही पतला लगता हो, लेकिन इसे सफाई से उतारना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। ऐसे कई व्यंजन होते हैं, जिसमें छिलका उतारकर टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। मुलायम, चिकनी और गाढ़ी ग्रेवी के लिए छिलका उतारकर ही टमाटर डाला जाता है। हालांकि, जब टमाटर छिलने बैठते हैं, तो अक्सर इसमें से गूदा भी साथ निकलने लगता है। यही कारण है कि कई महिलाएं इसे उतारने में सबसे ज्यादा आलस करती हैं। आप भी अगर टमाटर का छिलका बिना किसी परेशानी के उतारना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
टमाटर छीलने की जरूरत कब पड़ती है?
टमाटर का सबसे ज्यादा यूज सब्जियों में किया जाता है। हर रेसिपी के लिए टमाटर छिलने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन जब बिल्किल स्मूद और रिच टेक्सचर वाला स्वाद चाहिए होता है, तो छिलका हटाकर इसे पीसा जाता है।
किन चीजों में होता है सबसे ज्यादा यूज?
- टमाटर का सूप
- पास्ता सॉस
- पिज्जा सॉस
- टमाटर प्यूरी
- रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर ग्रेवी
- केचप
बिना चाकू-छुरी की मदद से छिलका कैसे हटाएं?
टमाटर छीलने के लिए कोई बहुत मुश्किल काम नहीं करना पड़ता। आपको इसके लिए केवल कुछ आसान टिप्स फॉलो करने हैं जिससे आसानी से छिलका उतर जाएगा। एक बार आपने ये टिप्स फॉलो कर लिए, तो हर बार आप इस प्रकिया को फॉलो करेंगी।
इसे भी पढ़ें- कांच का जार हो गया है जाम? ताकत लगाने के बजाय करें ये 2 काम; चुटकी में खुलेगा ढक्कन
टमाटर छिलने का आसान तरीका
- पहला तरीका- टमाटर आसानी से छीलने के लिए आप इसे पानी में उबाल सकती हैं। पहले पानी को अच्छे से गर्म होने दें और इसके बाद टमाटर डालें। टमाटर को लगभग 5 से 10 मिनट तक पानी में उबालें और इसके बाद इसे अलग प्लेट में निकाल कर हल्का ठंडा होने दें। इसके बाद आप कांटे वाली चम्मच की मदद से इसे खीचेंगी, तो आसानी से छिलका उतर जाएगा।
- दूसरा तरीका- आप चाहें, तो टमाटर को भूनकर भी इसका छिलका उतार सकती हैं। इसके लिए टमाटर को चिमटे से पकड़ें और हल्की गैस की आंच पर धीरे-धीरे घुमाएं। छिलका हल्का काला और ढीला होने लगे तो उतार लें और चम्मच या कांटे की मदद से छिलका निकाल लें। यह आसानी से उतर जाएगा।
- तीसरा तरीका- आप टमाटर का छिलका उतारने के लिए फ्राईपेन का भी यूज कर सकती हैं। इसके लिए आपको टमाटर को काटकर दो हिस्से करने हैं। इससे बाद फ्राईपेन में हल्का तेल लगाकर टमाटर को उल्टा करक रख दें। कुछ देर के लिए ढकने बाद जब आपको लगे की टमाटर हल्का पक गया है, तो गैस बंद करें और टमाटर का छिलका उतार लें।
टमाटर छीलते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। कभी भी इसे पानी में बहुत देर तक न पकाएं, क्योंकि टमाटर के अंदर का गुदा नरम हो गया, तो छिलका उतारना मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा बहुत ज्यादा कच्चे टमाटर का छिलका उतारना भी मुश्किल होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: Magnific
