घर पर फ्रेंच फ्राइज बनाते समय अक्सर आलू का शेप कभी बहुत मोटा तो कभी बहुत पतला बनता है। बिना मशीन के इसे बनाना आसान नहीं होता। ऐसे में अगर फ्राइज का शेप नहीं आएगा, तो इसे खाने में भी मजा नहीं आता। बाहर मिलने वाले फ्राइज में सबसे अच्छी बात यह होती है कि वह टेस्ट के साथ-साथ परफेक्ट शेप में भी होते हैं। आप भी अगर घर पर फ्राइज बनाना चाहती हैं, लेकिन बिना मशीन के कैसे शेप दिया जाए, समझ नहीं आ रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।

1- फ्राइज बनाने के लिए सही आकार के आलू चुनें

अगर आप चाहती हैं कि इसका शेप ठीक बने, तो आप बहुत बड़े आलू का यूज न करें। पतले और लंबे आलू का यूज कर सकती हैं, क्योंकि इसे पकड़कर काटना आसान रहता है।

  • पहले आलू को अच्छे से छीलकर धो लें।
  • इसके बाद कपड़े से साफ कर लें। इससे आलू काटते समय फिसलेगा नहीं।
  • सही शेप चाहिए, इसलिए आलू के दोनों हिस्सों को थोड़ा-थोड़ा काटकर सपाट कर दें।
  • इससे आलू को एक बेस मिल जाएगा और सही शेप बनेगी।

2- आलू को 2 हिस्सो में काटें

फ्राइज बनाने के लिए कभी भी सीधा पतली स्टिक में काटने की कोशिश न करें। पहले इसे बीच में से लंबाई में काटकर दो हिस्से कर लें। इससे आलू काटना आसान रहता है।

  • चाकू से काटते समय अंतर का ध्यान रखें।
  • ऊपरे से नीचे की तरफ चाकू को लेकर जाएं और एक सामान आकार में स्लाइस काटें।
  • कोशिश करें कि सभी स्लाइस की मोटाई करीब एक जैसी हो।
  • अगर आपको चॉपिंग बोर्ड पर काटना आता है, तो आलू को सीधा रखकर एक साइज में इसे काटना शुरू करें।
  • इस तरीके से फ्राइज का आकार ज्यादा समान आएगा।

3- आलू पर लाइन मार्क कर सकती हैं

अगर शेप नहीं बन पा रही है, तो आप इसपर किसी चीज से लाइन बना सकती हैं। इससे आपको अंदाजा लग जाता है कि एक स्लाइस काटने के बाद चाकू को कहां रखना है। ऐसे में हर शेप फिर सही बनती है।

  • इसके लिए आलू को सपाट सतह पर रखें।
  • चाकू की मदद से हल्की-हल्की समान दूरी वाले हिस्से पर चाकू लेकर जाएं और काटें।
  • इससे हर स्टिक की मोटाई लगभग समान रहेगी।

इसके साथ ही कटे हुए आलू तुरंत खुला न छोड़ें। इसे ठंडे पानी से भरे बाउल में डाल सकती हैं। इससे स्टार्च निकल जाते हैं और फ्राइज आपस में चिपकते नहीं है। साथ ही, ध्यान रखें कि गीले आलू तेल में न डालें। इसे कपड़े से अच्छे से पोछकर तेल में पकाएं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific