पान के पत्ते का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में मीठा पान या बनारसी पान का ही ख्याल आता है। पान से लोग और भी बहुत कुछ बनाते हैं, जैसे- मिठाई या ड्रिंक, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये पत्ता किचन में और भी तरीकों से इस्तेमाल हो सकता है? दरअसल, इसकी खुशबू खाने का टेस्ट बढ़ा सकती है। दिलचस्प बात तो ये है कि पान का पत्ता किसी भी रेसिपी में सीधे नहीं दिखाई देता है, लेकिन लोग इसे जायका बढ़ाने या किसी समस्या को दूर करने में यूज करते हैं।
अगर आपने अभी तक पान के पत्तों का सिर्फ खाने के बाद सिर्फ माउथ फ्रेशनेर के रूप में इस्तेमाल किया है तो ये लेख आपके काम का है। हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जो आपको वाहवाही दिला सकता है।
पालक के पकौड़ों में मिलाएं
बारिश के मौसम में लोगों को पकाैड़े खाना बहुत पंसद होता है। ऐसे में अगर आप पालक के पकौड़े बना रही हैं, तो बैटर में एक छोटा पान का पत्ता बारीक काटकर डाल दें। इससे पकौड़ों में अलग खुशबू और स्वाद आता है।
जले हुए खाने की बदबू कम करें
कई बार दाल, सब्जी या पुलाव बनाते समय नीचे से थोड़ा जल जाता है। ऐसे में खाने में जली हुई स्मेल आने लगती है। अगर खाना बहुत ज्यादा नहीं जला है, तो बर्तन में एक साफ पान का पत्ता कुछ मिनट के लिए रख सकती हैं। इसकी खुशबू जली हुई गंध को थोड़ा कम कर देगी।
यह भी पढ़ें- मेहमानों को कोल्ड ड्रिंक की जगह परोसें 'पान शॉट्स', आज ही नोट करें रेसिपी
इडली या डोसे का बैटर फर्मेंट करने में
कुछ लोग इडली के बैटर को अच्छे से फर्मेंट होने के लिए उसमें साफ पान का पत्ता रखते हैं। इससे बैटर में अच्छी खुशबू आ जाती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप इसे सही तापमान में न रखें।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में नहीं बिगड़ेगा इडली का स्वाद, बस बैटर में डालें ये 1 पत्ता और देखें कमाल
चाय में दें नया ट्विस्ट
अगर आप चाय लवर हैं ताे अदरक वाली चाय बनाते समय एक छोटा सा पान का टुकड़ा डाल सकती हैं। इससे चाय की खुशबू और भी अच्छी हो जाएगी। बस ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा मात्रा में न डालें।
पान फ्लेवर वाली खीर बनाएं
अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो खीर बनाते समय उसमें भी पान का फ्लेवर एड कर सकती हैं। इसके लिए आखिर में थोड़ा सा पान का पेस्ट मिला दें। यकीन मानिए इसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आएगा।
यह भी पढ़ें- पान से बनाएं ये स्वादिष्ट डिशेज, बच्चों को भी आएगी खूब पसंद
पनीर टिक्का या कबाब में इस्तेमाल करें
कुछ लोग पनीर टिक्का या वेज कबाब के मैरिनेशन में भी पान के पत्तों का पेस्ट मिलाते हैं। इससे खाने में एक अलग तरह की खुशबू आती है और स्वाद भी थोड़ा स्पेशल हो जाता है। आप भी ये तरीका आजमा सकती हैं।
इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये बातें
- पान के पत्तों का इस्तेमाल हमेशा अच्छी तरह धोकर ही करें।
- सीमित मात्रा में ही पान के पत्तों का इस्तेमाल करें।
- खीर में इस्तेमाल करें तो दूध को ठंडा होने दें।
पान का पत्ता सिर्फ मुंह की फ्रेशनेस के लिए नहीं, बल्कि किचन का भी एक दिलचस्प इंग्रीडिएंट हो सकता है। आप ऊपर बताई गई चीजों में पान का इस्तेमाल कर खाने का स्वाद बढ़ा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
