दिवाली से ठीक एक दिन पहले यानी 7 नवंबर को इस बार अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में बजरंगबली के भक्त भी उनकी पूजा और भोग की तैयारी करते हैं। देशभर के लोग इस द‍िन अपने घरों में हनुमान जी की पूजा करते हैं और मंद‍िर जाकर दर्शन भी करते हैं। इस द‍िन कुछ घरों में 56 भोग भी बनाए जाते हैं। आपने अक्सर जन्माष्टमी पर ही भगवान कृष्ण को 56 तरह के पकवान चढ़ाने के बारे में सुना होगा, लेकिन कुछ हनुमान मंदिरों में भी खास मौकों पर 56 भोग की थाली सजाई जाती है।

साल 2025 में मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक हनुमान मंदिर में भी 56 तरह के पकवानों वाली खास थाली तैयार की गई थी। अगर आप भी इस मौके पर मारुति नंदन के लिए भोग की थाली सजाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए व्यंजनों के नाम देख सकती हैं। हम आपको पूरी ल‍िस्‍ट बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

image credit- magnific

हनुमान जी को क्यों लगाया जाता है 56 भोग?

56 भोग का मतलब है भगवान को 56 तरह के खाने-पीने की चीजें चढ़ाना। इसमें मिठाई, नमकीन, फल, अनाज और दूसरी चीजें शामिल होती हैं। हालांकि, हनुमान जी के लिए 56 भोग की कोई एक फ‍िक्‍स्‍ड लिस्ट नहीं है। अलग-अलग मंदिरों और घरों में अपनी परंपरा के हिसाब से भोग तैयार किया जाता है। हनुमान जी को आमतौर पर बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू, गुड़-चना, केला और चूरमा जैसी चीजें चढ़ाई जाती हैं। कुछ जगहों पर इमरती और पान भी भोग में शामिल होते हैं।

हनुमान जी के 56 भोग में शामिल कर सकते हैं ये व्यंजन

अगर आप घर पर 56 भोग की थाली सजाने की सोच रही हैं, तो अलग-अलग तरह के सात्विक पकवानों को इसमें शामिल कर सकती हैं। यहां हम आपको एक लिस्ट दे रहे हैं।

मिठाइयां

  • बूंदी के लड्डू
  • बेसन के लड्डू
  • मोतीचूर के लड्डू
  • इमरती
  • जलेबी
  • मालपुआ
  • पेड़ा
  • बर्फी
  • गुलाब जामुन
  • सूजी का हलवा
  • मूंग दाल का हलवा
  • चूरमा

दूध और दूसरी चीजों से बने पकवान

  • माखन-मिश्री
  • खीर
  • रबड़ी
  • मठ्ठा
  • दही
  • लस्सी
  • मलाई
  • पंचामृत

अनाज, दाल और चावल के पकवान

  • सादा चावल
  • जीरा राइस
  • मीठे चावल
  • खिचड़ी
  • पुलाव
  • अरहर की दाल
  • मूंग की दाल
  • कढ़ी

रोटी और नमकीन पकवान

  • पूड़ी
  • कचौड़ी
  • पराठा
  • रोटी
  • मठरी
  • नमकपारे
  • पकौड़े
  • पापड़

सब्जियां और दूसरी चीजें

  • आलू की सब्जी
  • कद्दू की सब्जी
  • मिक्स सब्जी
  • पनीर की सब्जी
  • अरबी की सब्जी
  • भिंडी की सब्जी
  • पालक का साग
  • छोले
  • रायता
  • हरी चटनी
  • इमली की चटनी
  • आम का अचार

फल, मेवे और बाकी चीजें

  • केला
  • सेब
  • अंगूर
  • अनार
  • अमरूद
  • बादाम
  • काजू
  • गुड़-चना
 
image credit- magnific

हनुमान जी के भोग में इन चीजों को भी दें जगह

56 भोग की थाली में ऊपर दिए गए पकवानों के अलावा हनुमान जी को चढ़ाई जाने वाली कुछ खास चीजों को भी जगह दी जा सकती है। जैसे बूंदी, गुड़-चना, बेसन के लड्डू, चूरमा और केला। उत्तर भारत में ये चीजें बजरंगबली के भोग और प्रसाद में काफी आम हैं। कुछ मंदिरों में उड़द की दाल से बने वड़े भी चढ़ाए जाते हैं। बस ध्‍यान रखें क‍ि हनुमान जी के लि‍ए जो भी भोग बनाएं, उनमें प्‍याज-लहसुन का इस्‍तेमाल न हो। भोग बनाते समय साफ-सफाई और सात्विक खाने का ध्यान रखें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI