गणेश उत्सव के दिनों में बप्पा को अलग-अलग तरह की मिठाइयों का भोग लगाना लाेग पसंद करते हैं। आज गणेश उत्‍सव का सातवां द‍िन है। अगर आप भी इस बार घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ थोड़ा अलग भी हो, तो मखाना-केसर पेड़ा बना सकती हैं। मखाने से बना यह पेड़ा स्वाद में बहुत ही जबरदस्‍त लगता है। इसमें केसर डालने से मिठाई का स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसे आप घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों से तैयार कर सकती हैं।

इसे बनाने के लिए मखाने को पहले भूनकर पीसना हाेता है। फिर दूध, मिल्क पाउडर और चीनी के साथ पकाया जाता है। आखिर में इसमें इलायची और केसर डालकर पेड़े का शेप दिया जाता है। आज हम आपको अपने इस लेख में इसे बनाने की आसान रेस‍िपी बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

Makhana Kesar Peda Recipe Card

घर पर गणेश उत्सव के लिए मखाना-केसर पेड़ा बनाने की आसान विधि
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :35min
  • Preparation Time : 10min
  • Cooking Time : 25
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Low
  • Course: Desserts
  • Calories: 200
  • Cuisine:
  • Author: Vrinda Srivastava

सामग्री

  • मखाना- 2 कप
  • मिल्क पाउडर- 1/2 कप
  • पिसी हुई चीनी- 1/2 कप
  • दूध- करीब 1/2 कप या जरूरत के अनुसार
  • केसर- 8-10 स्ट्रैंड
  • इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • घी- 1 से 2 छोटे चम्मच
  • ड्राई फ्रूट- गार्निश करने के लिए

विधि

  • Step 1 :

    मखाना- 2 कप, मिल्क पाउडर- 1/2 कप, पिसी हुई चीनी- 1/2 कप, दूध- करीब 1/2 कप या जरूरत के अनुसार, केसर- 8-10 स्ट्रैंड, इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच, घी- 1 से 2 छोटे चम्मच, ड्राई फ्रूट- गार्निश करने के लिए

  • Step 2 :

    ध्यान रखें कि मखाने जलने नहीं चाहिए, वरना पेड़े का स्वाद खराब हो जाएगा। अब भुने हुए मखानों को मिक्सर में डालकर अच्‍छे से पीस लें। इन्हें बहुत ज्यादा मोटा नहीं रखना है, क्योंकि पेड़े का मिश्रण जितना अच्छा पिसा होगा, पेड़े उतने ही आसानी से शेप में आएंगे।

  • Step 3 :

    इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा सा घी डालें और इसमें मखाने का पाउडर डाल दें। इसे धीमी आंच पर थोड़ी देर चलाते हुए भून लें। अब इसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें।

  • Step 4 :

    इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और लगातार चलाती रहें। दूध एक साथ ज्यादा डालने के बजाय जरूरत के हिसाब से डालेंगी तो आपको माप का अंदाजा हो जाएगा। अब मिश्रण को धीमी आंच पर पकाती रहें, जब तक यह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने न लगे।

  • Step 5 :

    इसके बाद इसमें पिसी हुई चीनी डालें और अच्छी तरह मिला लें। चीनी डालने के बाद मिश्रण थोड़ा गीला हो जाएगा, इसलिए इसे फिर से धीमी आंच पर चलाते हुए पकाना है।

  • Step 6 :

    अब इसमें इलायची पाउडर डालें। अगर आप पेड़े में केसर का अच्छा स्वाद और खुशबू चाहती हैं तो केसर को थोड़े से गुनगुने दूध में भिगोकर मिश्रण में डाल सकती हैं। इसे अच्छी तरह मिला लें और कुछ देर पकाएं।

  • Step 7 :

    जब मिश्रण इतना गाढ़ा हो जाए कि इसे आसानी से हाथ से शेप दिया जा सके, तो गैस बंद कर दें। अब इसे एक प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि मिश्रण पूरी तरह ठंडा न हो, थोड़ा गुनगुना रहने पर ही पेड़े आसानी से बन पाएंगे।

  • Step 8 :

    अब हाथों पर थोड़ा घी लगाएं और थोड़ा सा मिश्रण लेकर इसे गोल करें। इसे हल्का सा दबाकर पेड़े का शेप दे दें। चाहें तो ऊपर से एक केसर की स्ट्रैंड या थोड़ा सा कटा ड्राई फ्रूट लगा सकती हैं।

  • Step 9 :

    बस तैयार हैं आपके घर के बने मखाना-केसर पेड़े। इन्हें बप्पा को भोग में अर्पित कर सकती हैं।

कैसे करें सर्व?

मखाना-केसर पेड़े को आप भोग लगाने के बाद प्रसाद के तौर पर सर्व कर सकती हैं। पेड़ों को छोटी प्लेट में सजाकर ऊपर से थोड़ा केसर या कटे ड्राई हुए फ्रूट डाल दें। इससे इनका लुक भी अच्छा लगेगा। अगर पेड़े तुरंत सर्व नहीं करने हैं तो इन्हें साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में रख सकती हैं।

Image Credit- Magnific

मखाना-केसर पेड़ा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप घर पर मखाना-केसर पेड़ा बना रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-

  • मखाने भूनते समय आंच बहुत तेज न रखें, वरना ये जल जाएंगे।
  • मखानों को अच्छी तरह ठंडा करके ही पीसें।
  • दूध एक साथ ज्यादा न डालें। जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा डालें।
  • चीनी डालने के बाद मिश्रण को लगातार चलाती रहें, ताकि यह कड़ाही में चिपके नहीं।
  • पेड़े बनाने से पहले मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
  • अगर मिश्रण बहुत नरम लग रहा है तो उसे थोड़ी देर और धीमी आंच पर पकाया जा सकता है।
  • पेड़ों को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI