अगर आपको हर शाम चाय के साथ नमकीन खाने की आदत है और उसे छोड़ना मुश्किल लग रहा है, तो चिवड़ा इस आदत को बदलने में मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि रोज नमकीन, चिप्स, भुजिया या तले हुए स्नैक्स खाएंगी, तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर डालेगा। ऐसे में चिवड़ा एक ऐसा ऑप्शन है, जो बहुत कम तेल या बिना तेल के भी स्वादिष्ट लग सकता है। इसे अगर सही तरीके से धीमी आंच पर रोस्ट किया जाए, तो यह बिल्कुल नमकीन की तरह करारा और क्रिस्पी लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चिवड़ा को सही तरीके से रोस्ट करने और महीनों तक फ्रेश रखने के जरूरी टिप्स विस्तार से बताएंगे।

चिवड़ा रोस्ट करने का सही तरीका क्या है?

चिवड़े को लंबे समय तक करारा बनाए रखना है तो इसे हमेशा धीमी आंच पर भूनें। अगर आप गैस तेज करके भूनती हैं, तो चिवड़ा केवल ऊपर से करारा लगता है, लेकिन अंदर नमी रह जाती है। यही कारण है कि कुछ दिनों बाद ही यह फिर से खाने में सीला हुआ लगने लगता है।

चिवड़े को करारा और क्रिस्पी बनाने के जरूरी स्टेप्स

  • नमकीन चिवड़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मोटा पोहा यानी चिवड़ा लेना है।
  • अब एक कड़ाही में केवल 2 चम्मच तेल डालें।
  • तेल को गर्म होने दें। फिर, आंच धीमी कर दें और इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें।
  • जब करी पत्ता लाल हो जाए, तब इसमें सूखा चिवड़ा डालकर अच्छे से चलाएं।
  • चिवड़ा डालने के बाद.लगातार चलाते रहें, ताकि यह अच्छी तरह से रोस्ट हो जाए।।
  • रोस्ट हुआ है या नहीं, इसे चेक करने के लिए चिवड़ा का दाना कड़ाही से बाहर निकालें और इसे दबा कर देखें।
  • अगर यह आसानी से दब रहा है, तो इसका मतलब है कि चिवड़ा रोस्ट हो गया है।

चिवड़ा को महीनों तक स्टोर करने का सही तरीका

चिवड़ा को स्टोर करने के लिए एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखना चाहिए। इसे नमी और धूप से दूर रखेंगी, तो इसे लगभग 1 महीने तक ताजा और करारा रखा जा सकता है। जब भी डिब्बे से चिवड़ा निकाल रही हैं, तो बीच-बीच में हमेशा सूखे चम्मच से इसे हिलाएं।

चिवड़ा कैसे स्टोर करें?

  • चिवड़ा कड़ाही से निकालने के बाद इसे एक प्लेट में फैलाकर रख दें।
  • थाली में निकालकर रखने से यह अच्छे से ठंडा हो जाएगा, अगर आप गर्म चिवड़ा ही डिब्बे में भर देंगी, तो यह फिर से सॉफ्ट हो जाएगा।
  • जब चिवड़ा पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो इसे आप एक बड़े डिब्बे में स्टोर करें।
  • ऐसा डिब्बा चुनें, जो टाइट बंद हो जाता हो।

अगर चिवड़ा नरम हो जाए तो क्या करें?

  • इसके लिए आपको फिर से कड़ाही में 2- 3 मिनट धीमी आंच पर रोस्ट करना होगा।
  • फिर आप इसे पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भरकर बंद कर सकती हैं।
  • इससे चिवड़ा दोबारा करारा हो जाएगा।

कुछ महिलाएं चिवड़ा स्टोर करते समय इसमें नमकीन और मूंगफली भी मिला देती हैं। हालांकि, चिवड़ा में इस तरह की चीजें मिलाने से कुछ दिनों बाद ही चिवड़ा खाने में हल्का सीला हुआ लगने लगता है। आप चाहती हैं कि यह महीनों तक क्रिस्पी रहे, तो चिवड़ा में कुछ न मिलाएं। जब आपको खाना हो, तब इसमें ऊपर से  मूंगफली, भुना चना, काजू या बादाम जैसी चीजें डाल सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific