दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले ज्यादातर लोग वीकेंड पर ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहां थोड़ा सुकून मिले। ऐसी जगह जहां हरियाली हो और बजट में घूम भी आएं। कई बार लोगों को लगता है कि लेक्स और खूबसूरत नजारों का मजा लेने के लिए हिल स्टेशंस जाना पड़ेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दिल्ली-NCR में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप कम खर्च में अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
इनमें से कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां एंट्री फ्री है और कुछ जगहों पर 50 रुपये से भी कम में टिकट मिल जाएगा। यहां आप झील के किनारे बैठकर सुकून के पल बिता सकती हैं। हम आपको उन लेकसाइड पार्क्स के नाम बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
लोधी गार्डन, दिल्ली
अगर आप शहर के बीचों-बीच हरियाली देखना चाहती हैं तो लोधी गार्डन जा सकती हैं। यहां ऐतिहासिक इमारतों के साथ एक सुंदर लेक भी है। यहां झील के आसपास बैठकर आप अच्छा टाइम स्पेंड कर सकती हैं। खास बात तो ये है कि यहां एंट्री फ्री है।
डियर पार्क, हौज खास
हौज खास का डियर पार्क दिल्ली की फेमस जगहों में से एक है। यहां बड़ा सा लेक, ग्रीनरी और शांत माहौल लोगों को खूब पसंद आता है। इस पार्क में भी एंट्री फ्री है।
राजघाट लेक, दिल्ली
दिल्ली के पास ही ये बहुत खूबसूरत जगह है। यहां झील के आसपास साफ-सुथरा वातावरण लोगाें को खूब पसंद आता है। अगर आप भीड़भाड़ से दूर कुछ समय शांति से बिताना चाहती हैं, तो आपके लिए ये जगह परफेक्ट है।
यह भी पढ़ें- इस गर्मी Delhi NCR के इन वाटर पार्क में अपने दोस्तों के साथ मनाएं वीकेंड
सिटी फॉरेस्ट, गाजियाबाद
गाजियाबाद का सिटी फॉरेस्ट फैमिली के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। यहां एक खूबसूरत झील है। आप यहां बोटिंग का मजा भी ले सकती हैं। कई लोग यहां पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। इसकी एंट्री फीस करीब 10 रुपये है।
नेहरू पार्क
चाणक्यपुरी का नेहरू पार्क भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां छोटी झील, फाउंटेन और रंग-बिरंगे फूल इसकी खूबसूरती बढ़ा देते हैं। यहां की एंट्री फ्री है।
यह भी पढ़ें- नोएडा के 3 सबसे बड़े पार्क, जहां बच्चों को घूमना और पिकनिक मनाना आएगा पसंद; इस वीकेंड आप भी जाएं
पुराना किला लेक
इतिहास और नेचुरल ब्यूटी देखना पसंद करती हैं तो आप पुराना किला लेक जा सकती हैं। झील के पानी में किले की परछाई बहुत खूबसूरत दिखाई देती है। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो यहां जरूर जाइए। यहां आपको एंट्री टिकट 20 रुपये में खरीदना होगा।
कब जाएं?
अगर आप इन जगहों पर पूरा मजा लेना चाहती हैं तो शाम के समय यहां जा सकती हैं। इस समय धूप कम होती है और झील के आसपास का नजारा भी काफी सुंदर दिखाई देता है।
तो अगर आपका बजट कम है और आप बिना ज्यादा खर्च किए खूबसूरत नजारों का मजा लेना चाहते हैं, तो दिल्ली-NCR के ये लेकसाइड पार्क्स आपकी वीकेंड लिस्ट में जरूर होने चाहिए।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
