मजेदार खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी कुछ अलग बनाने का मन करता है, तो हम अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही रेसिपी को सर्च करते हैं, ताकि इसे बनाने का ट्राई कर सकें। इस बार आप ट्राई करें चना पनीर सब्जी। यह सुनने में थोड़ी अजीब लगेगी, लेकिन खाने के बाद आपको मजा आ जाएगा। आइए बताते हैं इसकी रेसिपी, जिसे बनाने में समय भी कम लगता है और खाने में भी ये काफी टेस्टी होती है। इसकी रेसिपी को आर्टिकल में जाकर जरूर पढ़ें।

चना पनीर बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए आपको एक रात पहले चने भिगोकर रखने हैं।
  • अगली सुबह इसे मिक्सी के जार में डालकर साथ में हरा धनिया, हरी मिर्ची, अदरक और लहसून को डालना है।
  • इसका एक थीक सा पेस्ट तैयार करना है।
  • एक प्लेट में आपको कद्दूकस की मदद से पनीर को क्रश कर लेना है।
  • अब आपको स्टिमर को रेडी करना है और उसकी प्लेट में ब्रश की मदद से तेल लगाना है।
  • इसमें चने के बेटर को फैलाना है।
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस किए हुए पनीर को डालना है।
  • फिर इसके ऊपर चने के बेटर की लेयर बनानी है।
  • इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए स्टीम करना है।

चना पनीर सब्जी की ग्रेवी करें तैयार

  • ग्रेवी बनाने के लिए आपको कढ़ाई में सरसों का तेल डालना है।
  • इसमें आपको जीरा और हींग ऐड करना है।
  • इसके बाद इसमें पीसा हुआ प्याज डालना है।
  • इसे अच्छे से मिक्स करना है।
  • फिर इसमें अदरक लहसून का पेस्ट डालान है।
  • इसमें नमक ऐड करके इसे हल्का सा भूनना है।
  • फिर इसमें ऐड करेंगे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर।
  • इन सभी मसालों को अच्छे से फ्राई कर लें।
  • अब इसमें टमाटर की प्यूरी को मिक्स करें और अच्छे से मसाले को भून लें।
  • फिर इसमें 1 कप पानी को ऐड करें। इसे बॉयल होने दें।
  • इसके बाद आपको चना पनीर को स्टीम करने के लिए रखना है, उसे निकालना है।
  • इसे एक पैन में हल्का फ्राई कर लेंगे।
  • इसके बाद इसे छोटे-छोटे पीस में काटना है।
  • फिर इसे ग्रेवी में ऐड करना है।
  • 10 से 15 मिनट पकाएं और हरे धनिया से इसे सर्व करें।
 

चना पनीर सब्जी को कैसे करें सर्व?

  • इसे सर्व करने के लिए आपको सबसे पहले रोटी को तैयार करना है और इसके साथ सर्व करना है।
  • आप इसे गर्मागर्म चावल के साथ भी सर्व कर सकती हैं।

इस तरह चना पनीर की सब्जी तैयार हो जाती है। इसे आप खुद भी खाएं और घरवालों को भी खिलाएं।

इसे भी पढ़ें: हाथ में चोट लगने पर झटपट बनने वाले फूड्स ऑप्शन देखें यहां, काम आएंगे ये ' नो चॉपिंग' रेसिपीज आइडिया

हाथ में चोट लगने पर झटपट बनने वाले फूड्स ऑप्शन देखें यहां, काम आएंगे ये ' नो चॉपिंग' रेसिपीज आइडिया

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik