Famous Places in Puri: पुरी की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए ओडिशा आए यात्री, शहर में आस-पास घूमने के लिए अच्छी जगहें सर्च कर रहे हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं। ऐसे में दोपहर में गर्मी की वजह से ज्यादातर लोग शाम के समय घूमने का प्लान करते हैं। कई लोग होंगे, जो केवल दर्शन के लिए नहीं, बल्कि ओडिशा के खूबसूरत पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करने के लिए 2 से 3 दिनों का ट्रिप प्लान करके यहां आए होंगे। ऐसे में अपनी 3 दिनों की ट्रिप में अगर यहां की फेमस जगहें नहीं घूम पाईं तो बाद में आपको अफसोस होगा। आप भी पुरी में हैं और शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगहें ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यहां की फेमस और बेस्ट जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
पुरी में शाम के समय कहां घूमने जाएं?
पुरी बीच पर बिताएं समय- शाम के समय आप पुरी के बीच पर अपने परिवार के साथ समय बिताने जा सकती हैं। शाम के समय यहां अच्छी चहल-पहल होती है। यहां समुद्र की लहरें, ठंडी हवा और बीच का खूबसूरत नजारा आपकी ट्रिप को यादगार भी बनाएगा और साथ ही पूरे दिन की थकान भी खत्म हो जाएगी। यहां बच्चों को भी खेलने का मौका मिलेगा, इसलिए परिवार के लिए यह जगह बेस्ट है।
- क्यों खास है?- खूबसूरत सनसेट व्यू, समुद्र किनारे रिलैक्स करने और बच्चों के खेलने के लिए बेस्ट है।
स्वर्गद्वार बीच के पास मार्केट
पुरी में शाम के समय असली रौनक देखनी है, तो आप यहां जा सकती हैं। यह शाम के समय काफी चहल-पहल रहती है। यहां घूमने आए लोग बीच के पास लगी लोकल मार्केट से अच्छी-अच्छी चीजें खरीद सकते हैं। अक्सर जब हम कहीं जाते हैं, तो स्थानीय सामान खरीदना अच्छा लगता है, क्योंकि यह आपकी ट्रिप को यादगार बनाता है।
नरेंद्र पुष्करिणी जाएं घूमने
यह पुरी का एक खूबसूरत मंदिर है, जो पानी के बीच में बना हुआ है। मंदिर का नजारा रोशनी की वजह से पानी में दिखता है, जो और भी खूबसूरत लगता है। शांत वातावरण के कारण परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए यह अच्छी जगह है। नरेंद्र पुष्करिणी, पुरी का एक ऐतिहासिक और पवित्र सरोवर है। जहां पानी का रखरखाव अच्छे से किया गया है। इसके चारों ओर बड़े घाट हैं और बीच में एक द्वीप पर एक छोटा सा मंदिर बना है। यह जगह खास तौर पर चंदन यात्रा उत्सव के लिए मशहूर है, जिसके दौरान जगन्नाथ मंदिर के देवी-देवताओं को यहां नाव की सवारी और अनुष्ठानों के लिए लाया जाता है। यह उत्सव अप्रैल में होता है।
इन जगहों के अलावा अगर आप कला और हस्तशिल्प पसंद करती हैं, रघुराजपुर आर्टिस्ट विलेज जा सकती हैं। यह जगह अपनी पट्टचित्र कला और कलाकारों के लिए प्रसिद्ध है। शाम के समय यहां जाकर स्थानीय कलाकारों की कला देखना आपके लिए यादगार रहेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
