दिवाली के मौके पर अयोध्या की खूबसूरती देखते ही बनती है। राम मंदिर में दर्शन के साथ यहां स्थित सरयू घाट के किनारे पर दीपों की जगमागाहट हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। इतना ही नहीं बल्कि रामनगरी अपने स्वाद के लिए भी मशहूर है। यहां की गलियों में मिलने वाले देसी स्वाद भी सफर को खास बना देते हैं। सुबह की गरमागरम कचौड़ी से लेकर शाम की चाट और मीठी जलेबी तक यहां की हर एक स्वाद की अपनी अलग कहानी है। अगर आप इस दिवाली अयोध्या जा रही हैं, तो दर्शन के साथ इन सात मशहूर स्ट्रीट फूड्स का स्वाद लेना न भूलें।
अयोध्या घूमने जाएं, तो क्या खाएं?
अगर आप इस दिवाली या फिर पहले या बाद में अयोध्या घूमने जाने का प्लान बना रही हैं, तो रामनगरी के मशहूर स्ट्रीट फूड्स का स्वाद जरूर चखें। नीचे जानें-
1. गरमागरम कचौड़ी और आलू की सब्जी
अयोध्या की सुबह का स्वाद लेना हो, तो कचौड़ी और आलू की मसालेदार सब्जी से बेहतर शुरुआत शायद ही कोई हो। यहां कई स्थानीय दुकानों पर खस्ता कचौड़ी के साथ तीखी आलू की सब्जी और चटनी परोसी जाती है। इसका देसी स्वाद सुबह की भूख को भी मिटाता है और घूमने के लिए ऊर्जा भी देता है। राम मंदिर के दर्शन के बाद किसी लोकल फूड शॉप पर बैठकर इसका मजा ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या का सीक्रेट स्वाद जिसे खाए बिना अधूरी है ट्रिप, घर पर ऐसे बनाएं 'खुरचन बासुंदी'
2. चटपटी आलू टिक्की
शाम के समय कुछ चटपटा खाने का मन हो, तो आलू टिक्की जरूर ट्राई करें। बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम टिक्की को दही, हरी चटनी, मीठी चटनी और मसालों के साथ परोसा जाता है। कुछ दुकानों पर इसे छोले के साथ भी मिलता है। मंदिर के आसपास और बाजार की गलियों में मिलने वाला यह स्ट्रीट फूड घूमने के बीच छोटी-सी स्वादिष्ट ब्रेक के लिए अच्छा विकल्प है।
3. गोलगप्पे और पानी बताशे
अयोध्या की गलियों में घूमते हुए गोलगप्पों का स्वाद लेना एक अलग ही अनुभव है। खट्टे-मीठे पानी, मसालेदार आलू और कुरकुरी पूरी का मेल हर किसी को पसंद आता है। यहां अलग-अलग दुकानों पर स्वाद और पानी के मसालों में फर्क मिल सकता है। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ घूम रही हैं, तो गोलगप्पे की एक प्लेट सफर की मस्ती को और बढ़ा सकती है।
4. देसी समोसा
चाय के साथ समोसा खाने का मजा ही अलग है। अयोध्या के बाजारों में मिलने वाला मसालेदार आलू का समोसा यात्रियों के बीच लोकप्रिय नाश्ता है। इसकी कुरकुरी परत और अंदर भरी आलू-मटर की मसालेदार स्टफिंग इसे खास बनाती है। शाम को बाजार घूमते समय गरम समोसा और चाय का छोटा-सा ब्रेक आपकी थकान कम कर सकता है।
5. मलाईदार लस्सी
दर्शन और बाजार की सैर के बीच कुछ ठंडा और मीठा पीने का मन हो, तो लस्सी आजमा सकती हैं। गाढ़े दही से बनी लस्सी को कई जगह मलाई और सूखे मेवों के साथ परोसा जाता है। इसका स्वाद खासकर उन लोगों को पसंद आएगा, जिन्हें पारंपरिक देसी पेय पसंद हैं। गर्मी हो या त्योहार की भीड़ में थकान, लस्सी एक स्वादिष्ट विकल्प बन सकती है।
6. गरम जलेबी
अयोध्या की मिठाइयों का स्वाद लिए बिना यात्रा अधूरी लग सकती है। गरमागरम जलेबी की कुरकुरी परत और चाशनी की मिठास इसे खास बनाती है। सुबह नाश्ते में या शाम को बाजार घूमते समय जलेबी का आनंद लिया जा सकता है। अगर दुकान पर ताजी जलेबी बनती दिख जाए, तो उसका स्वाद जरूर लें। चाहें तो इसे दूध या रबड़ी के साथ भी खा सकती हैं।
7. पेड़ा और रामनगरी की ट्रेडिशनल मिठाइयां
अयोध्या से लौटते समय पेड़ा और यहां की स्थानीय मिठाइयों का स्वाद लेना न भूलें। यहां की मिठाई की दुकानों पर दूध से बनी कई पारंपरिक मिठाइयां मिलती हैं। खुरचन पेड़ा अपने स्वाद और खुशबू के कारण पसंद किया जाता है। खरीदते समय ताजगी और पैकिंग जरूर देख लें।
दिवाली पर स्ट्रीट फूड खाते समय रखें ध्यान
त्योहार के दौरान अयोध्या में भीड़ अधिक हो सकती है, इसलिए खाने के लिए साफ-सुथरी और व्यस्त दुकान चुनें। ताजा बना गर्म खाना खाएं, खुले में रखी चटनी और कटे फल से बचें और पानी सीलबंद बोतल का ही लें। मंदिर दर्शन और बाजार घूमने के बीच खाने के लिए थोड़ा समय रखें, ताकि जल्दबाजी में स्वाद का मजा अधूरा न रह जाए।
इसे भी पढ़ें- सूरत के 'लोचा' से इंदौर के 'पोहे' तक, जानें भारत के उन 5 शहरों के नाम जहां का नाश्ता है लाजवाब
अगर आप फूडी हैं और घूमने जाने पर वहां के लोकल स्ट्रीट फूड खाना चाहती हैं, तो अयोध्या जाकर वहां के मशहूर फूड्स जरूर खाएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-ai (main image)
