Apple Almond Shake Recipe: नवरात्रि या व्रत के दौरान ज्‍यादातर लोग हाइड्रेटेड रहने के लिए लिक्विड लेना पसंद करते हैं, लेकिन लस्‍सी या जूस पीकर 2-3 दिन के अंदर ही बोरियत होने लगती है। अगर आप कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाली ड्रिंक पीना चाहती हैं, तो एप्पल-आलमंड शेक बेस्ट ऑप्शन है। इसे पीने से पेट भी भरेगा और एनर्जी भी मिलेगी। आइए जानते हैं इसकी सामग्री और विधि के बारे में।

व्रत में एप्पल-आलमंड शेक पीना क्‍यों फायदेमंद है?

एप्पल-आलमंड शेक में फाइबर, प्रोटीन और हेल्‍दी फैट मौजूद होता है। इसे व्रत में पीने शरीर में कमजोरी का अहसास नहीं होता है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं-

एप्पल-आलमंड शेक Recipe Card

नवरात्रि के लिए घर पर आसानी से बनाएं एप्पल-आलमंड शेक
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :15min
  • Preparation Time : 8min
  • Cooking Time : 5
  • Servings : 2
  • Cooking Level :
  • Course: Beverages
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Sanskriti Jaipuria

सामग्री

    विधि

    • Step 1 :

      सबसे पहले बादाम को 4 से 6 घंटे के लिए पानी में अच्छी तरह भिगो दें, ताकि वह सॉफ्ट हो जाए, फिर उसका छिलका उतारकर साफ पानी से अच्छे से धो लें।

    • Step 2 :

      इसके बाद एक ब्लेंडर में एक सेब काटकर डालें, बादाम मिल्क, भीगे हुए बादाम और थोड़ा सा दालचीनी पाउडर डालें ताकि फ्लेवर अच्छा आए।

    • Step 3 :

      अब इन सभी चीजों को तब तक ब्लेंड करें जब तक यह मिक्सचर एकदम स्मूद, क्रीमी और गाढ़ा शेक जैसा न हो जाए।

    • Step 4 :

      जब शेक तैयार हो जाए, तो उसमें चिया सीड्स डालें और एक बार हल्का सा चला लें ताकि बीज पूरे शेक में मिक्स हो जाएं।

    • Step 5 :

      आखिर में शेक को गिलास में निकालें और 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, जिससे चिया सीड्स फूल जाएंगी और शेक ज्यादा गाढ़ा हो जाएगा।

    • Step 6 :

      बस फिर आपका टेस्टी और हेल्दी एप्पल-आलमंड शेक बनकर तैयार हो जाएगा। इसे तुरंत ठंडा-ठंडा सर्व करें।

    • सेब में फाइबर होता है जो पेट को देर तक भरा रखता है।
    • बादाम और चिया सीड्स प्रोटीन और हेल्दी फैट देते हैं जिससे व्रत में कमजोरी नहीं लगती।
    • दालचीनी पाचन को ठीक रखती है।
    • खजूर से नेचुरल मिठास आ जाती है, चीनी की जरूरत नहीं पड़ती।    

    क्या व्रत में दूध और बादाम का सेवन कर सकते हैं?

    • हां व्रत में दूध, दही जैसी चीजों का सेवन मान्य है।
    • इसे पूरी तरह शुद्ध माना जाता है।
    • व्रत के दौरान हो रही किसी तरह की कमजोरी दूध और बादाम से दूर हो जाती है।
    आप भी नवरात्रि व्रत के दौरान इस हेल्‍दी ड्रिंक को आसानी और फटाफट बनाकर पी सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से