हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के ल‍िए अमरनाथ यात्रा पर नि‍कलते हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से हो रही है। समुद्र तल से करीब 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्‍थ‍ित ये पवि‍त्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचना आसान नहीं होता है। यहां के रास्‍ते काफी कठ‍िन हैं। बीते सालों तक ऊंचाई, ऊबड़-खाबड़ रास्‍ते और मौसम की वजह से यात्र‍ियों को कई द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ता था, लेक‍िन इस बार श्रद्धालुओं के ल‍िए अच्‍छी खबर है।

दरअसल, अमरनाथ यात्रा को और आसान बनाने के ल‍िए गुफा तक जाने वाले रास्‍तों पर कई बदलाव क‍िए गए हैं। ऐसे में अगर आप इस बार यात्रा का प्‍लान बना रही हैं तो इन नई सुव‍िधाओं के बारे में आपको जान लेना चाह‍िए। आइए जानते हैं इसके बारे में -

अब संकरी पगडंडी पर नहीं चलना पड़ेगा

अमरनाथ यात्रा के दो मेन रोड है। पहला पहलगाम रूट और दूसरा बालटाल रूट। पहले कई जगहों पर रास्ता काफी ऊबड़-खाबड़ हुआ करता था, जिससे भीड़ के समय यात्रियों को परेशानी होती थी। अब इन दोनों रास्‍तों पर गुफा तक जाने वाले ट्रैक को लगभग 12 फीट तक चौड़ा किया गया है। रास्ता चौड़ा होने से पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं, टट्टू सेवा लेने वालों और सुरक्षा कर्मियों को काफी आसानी होगी।

कमजोर जगहों पर लगेंगे क्रैश बैरियर

पहाड़ी रास्तों पर कुछ जगह ऐसे भी होते हैं जहां फिसलने या क‍िसी दुर्घटने का खतरा बना रहता है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन जगहों पर क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कई जगहों पर हैंड रेलिंग भी लगाई जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को चलते समय सपोर्ट मि‍ल सके।

फिसलन वाले इलाकों पर मिलेगी पहले से चेतावनी

बारिश और बर्फबारी की वजह से अमरनाथ यात्रा रूट पर कई जगह फिसलन हो जाती है। इस बार ऐसे इलाकों की पहचान कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। ज‍िन जगहों पर लैंडस्‍लाइड की आशंका हुआ करती थी, उन जगहों को पहचान कर वहां भी चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इससे लोग पहले से ही सतर्क हो जाएंगे।

रज‍िस्‍ट्रेशन और RFID कार्ड होगा जरूरी

जो भी यात्री अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं उन्‍हें रज‍िस्‍ट्रेशन तो कराना ही पड़त‍ा है, लेक‍िन इस बार RFID कार्ड बनवाना भी जरूरी होगा। RFID कार्ड से यात्रियों की लोकेशन और मूवमेंट पर नजर रखी जा सकेगी।

यात्रा पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • यात्रा के लिए पहले से रज‍िस्‍ट्रेशन जरूर कराएं।
  • ऊंचाई होने की वजह से गर्म कपड़े साथ जरूर रखें।
  • कंफर्टेबन ट्रैकिंग शूज जरूर पहनें।
  • पानी और जरूरी दवाइयां साथ रखें।
  • मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करें।

ताे अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्‍लान बना रही हैं तो ये बदलाव जान लें। इससे आपकी यात्रा और आसान होगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- jagran