बच्चों की अचानक होने वाली कोई फरमाइश कुछ नहीं बल्कि इंस्टेंट नूडल्स होते हैं। दो मिनट में बनने वाली यह डिश जितनी आसान लगती है उतनी ही स्वादिष्ट भी होती है, लेकिन हर बार एक तरह के उबले हुए नूडल्स खाकर बच्चे अक्सर बोर हो जाते हैं। बता दें कि रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से इन्हें रेस्टोरेंट जैसा लुक दिया जा सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नूडल्स को नया और टेस्टी ट्विस्ट कैसे दे सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

नूडल्स को नया और टेस्टी ट्विस्ट कैसे दें?

एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें। इसमें बारीक कटे हुए प्याज, टमाटर और ताजी हरी मटर डालकर हल्का सा भून लें। अब पानी डालें और उबाल आने पर नूडल्स व उसका टेस्टमेकर मिला दें। इसे 2 से 3 मिनट अच्छे से पकाकर गरमा-गरम परोसें।

2  - एक कढ़ाई में थोड़ा सा बटर पिघलाएं और उसमें बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स और स्वीट कॉर्न डालकर तेज आंच पर हल्का सा टॉस करें। इसके बाद पानी, नूडल्स और मसाला डालकर अच्छी तरह पका लें। ऊपर से थोड़ी सी पिसी हुई काली मिर्च छिड़क कर परोसें, इससे नूडल्स का क्रंच और स्वाद दोगुना हो जाता है।

इसे भी पढ़ें - Noodles Cooking Tips: घर पर बने नूडल्स क्यों नहीं लगते रेस्टोरेंट जैसे? ये गलतियां बि‍गाड़ रहीं चाऊमीन का स्वाद

 3 - नूडल्स को सामान्य से थोड़े कम पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तब इसमें दो चम्मच गाढ़ा दूध और आधा कप कद्दूकस किया हुआ चीज मिला दें। इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि पूरा मिश्रण गाढ़ा और क्रीमी न हो जाए। अंत में ऊपर से चिली फ्लेक्स डालकर तुरंत सर्व करें।

4 - एक पैन में थोड़ा सा तेल लें और उसमें बारीक कटा लहसुन भूनें। अब इसमें दो बड़े चम्मच सॉस डालकर अच्छी तरह मिला लें। पानी और नूडल्स डालने के बाद टेस्टमेकर डालकर इसे तेज आंच पर पकाएं। परोसने से पहले ऊपर से बारीक कटा हुआ स्प्रिंग अनियन गार्निश करें।

5 - बटर में दो अंडों को हल्का नमक और काली मिर्च डालकर स्क्रैम्बल यानि भुर्जी बना लें। इसी में थोड़ा सा कटा हुआ प्याज डालकर भूनें। अब पानी, नूडल्स और मसाला डालकर इसे पकने दें। अंत में ऊपर से थोड़ी और फ्रेश काली मिर्च स्प्रिंकल करके गरमा-गरम टेबल पर सजाएं।

इसे भी पढ़ें - Viral Maggi Capsule क्या है? 30 सेकंड में नूडल्‍स बनाने वाली इस ट्रेंडिंग वीडियो की पूरी सच्चाई जानें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik