सुबह-सुबह नाश्ता बनाने का आपको टाइम नहीं मिलता है और घर में ब्रेड रखी है, तो चिंता किस बात की? आप इससे कई तरह के झटपट नाश्ते तैयार कर सकती हैं। ब्रेड को सिर्फ टोस्ट बनाकर या जैम लगाकर खाने की जरूरत नहीं है। ब्रेड के चारों कोनों और किनारों को चाकू से काटकर अलग करके आप हर दिन ऐसा नाश्ता तैयार कर सकती हैं, जिसे बनाने और खाने के लिए आपको इंतजार नहीं करना होगा। इसे आप चलते-फिरते भी खा लेंगी और यह खाने में भी स्वाद लगेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ब्रेड से बनने वाले इन झटपट नाश्तों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
5 मिनट में बनने वाला ब्रेड से बना नाश्ता
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काट लेना चाहिए, क्योंकि इससे यह खाने में सख्त नहीं लगेगा और आपको स्वाद भी अच्छा लगेगा।
1- गार्लिक बटर ब्रेड
अलग-अलग दिन कुछ टेस्टी खाने का मन होता है,तो आप गार्लिक बटर ब्रेड बना सकती हैं। इसके लिए आपको मिक्सी में बटर, लहसुन, थोड़ा ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स मिलाना है और पीस लेना है। इसके बाद ब्रेड को तवे पर रखकर हल्का सेक लें और मिक्सी में पीसा गार्लिक पेस्ट लगाकर खाएं। खाने में स्वाद भी लगेगा और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आप बचे हुए पेस्ट को फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकती हैं।
2- चीज ब्रेड टोस्ट
दूसरे दिन आप जल्दी में ब्रेड का कोई नाश्ता बनाने का सोच रही हैं, तो चीज ब्रेड टोस्ट भी बना सकती हैं। इसके लिए पहले ब्रेड के किनारे हटा लें, इसके बाद बीच वाले हिस्से पर थोड़ा मक्खन लगाएं और ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डाल दें। आप चाहें, तो थोड़ा ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स भी डाल सकती हैं। अब इसे तवे पर ढककर 2-3 मिनट पकाएं और गरमागरम चीज टोस्ट खाने के लिए तैयार है। इसे आप चलते-फिरते भी खा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Curdled Milk Uses: दूध फटने पर हर बार पनीर क्यों बनाना? इन 3 तरीकों से करें इसका स्मार्ट इस्तेमाल
3- मसाला ब्रेड
तीसरे दिन आप ब्रेड से कुछ मसालेदार तैयार कर सकती हैं। इसके लिए ब्रेड के चारों किनारे हटाकर बीच वाले हिस्सो को छोटा-छोटा काट लें। अब तवे पर थोड़ा तेल या मक्खन डालें और उसमें बारीक कटा प्याज टमाटर और थोड़ा नमक डालकर भून लें। इसके बाद ब्रेड के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला दें। यह खाने में स्वाद लगता है और कुछ अलग भी लगता है।
4- मीठी ब्रेड बाइट्स
चौथे दिन आप कुछ मीठा खाने का सोच रही हैं, तो जैम लगा भी खा सकती हैं। इसे खाने और बनाने के लिए आपको ज्यादा समय की जरूरत नहीं है। बस ब्रेड को हल्का गर्म करें और उसपर जैम लगाकर खा लें। चाय या दूध के साथ भी इसे खाया जा सकता है।
निष्कर्ष- इन रेसिपी को पढ़ने के बाद आप समझ गई होंगी कि ब्रेड से आप हर दिन अलग-अलग नाश्ता तैयार कर सकती हैं और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगने वाला।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
