राजस्थान का नाम सुनते ही लोगों के मन में ख्‍याल आता है क‍ि यहां स‍िर्फ रेत, रे‍ग‍िस्‍तान, पुराने कि‍ले और महल ही नजर आते हैं। जैसलमेर की पीली रेत हो या बीकानेर और बाड़मेर के रेगिस्तानी इलाके, यहां का एक बड़ा हिस्सा इसी पहचान के लिए जाना जाता है, लेकिन आपको बता दें क‍ि राजस्थान सिर्फ रेगिस्तान वाला राज्य नहीं है। इस राज्य में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां आपको खूब सारे पेड़-पौधे, पहाड़, झीलें और हरियाली देखने को मिलेगी।

खासकर कुछ शहर ऐसे हैं, जहां पहुंचकर आपको राजस्थान का बिल्कुल अलग चेहरा नजर आएगा। अगर आप भी रेत और गर्मी से अलग राजस्थान में हरियाली के बीच घूमना चाहती हैं, तो हम आपको यहां के 3 शहरों के नाम बता रहे हैं। इन जगहों पर घूमने के ल‍िए अच्‍छी खासी भीड़ पहुंचती है। आइए इनके बारे में जानते हैं-

राजस्‍थान के इन 3 शहरों में देखने को म‍िलेगी हर‍ियाली

राजस्थान में आमतौर पर घूमने के ल‍िए लोग जयपुर, जोधपुर जैसी जगहों पर ही जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो इस बार इन ग्रीन स‍िटीज का भी रुख कर सकती हैं।

1. माउंट आबू

राजस्थान में पहाड़ और हरियाली देखने की बात हो तो माउंट आबू का नाम जरूर आता है। यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है और यहां का माहौल एकदम अलग है। माउंट आबू में आपको चारों तरफ पहाड़, पेड़ और हरियाली नजर आएंगे। यहां की नक्की लेक के आसपास घूमना भी आपके ट्रिप का यादगार पल रहेगा। इसके अलावा पहाड़ी रास्तों पर चलते हुए आपको गजब की नेचुरल ब्‍यूटी देखने को मिलेगी। यहां ये चीजें हैं खास-

  • चारों तरफ पहाड़ और पेड़
  • हरियाली से भरा माहौल
  • नक्की झील
  • पहाड़ी रास्ते और नेचुरल ब्‍यूटी
  • शांत‍ि

2. अलवर

अलवर भी राजस्थान का ऐसा शहर है, जहां आपको नेचर के साथ घूमने का मौका मिलता है। शहर के आसपास अरावली की पहाड़ियां और जंगल हैं। इसके अलावा अलवर जिले में सरिस्का टाइगर रिजर्व भी है। यहां जंगल और वन्यजीवों को देखने का मौका मिलेगा। अगर आपको हरियाली के साथ जंगल और वन्यजीव देखना पसंद है, तो यह जगह आपके ल‍िए बेस्‍ट रहेगी। यहां ये चीजें जगह को खास बनाती हैं-

  • अरावली की पहाड़ियां
  • जंगल एर‍िया
  • सरिस्का टाइगर रिजर्व
  • सिलिसेढ़ लेक के आसपास का इलाका

3. कोटा

कोटा का नाम सुनते ही अक्सर पढ़ाई और कोचिंग का ख्याल ही आता है, लेकिन यह शहर सिर्फ एजुकेशन के लिए ही जाना जाता है, ऐसा नहीं है। यहां और आसपास कई हरे-भरे इलाके हैं, जहां आप जा सकती हैं। चंबल नदी के किनारे बसे कोटा में नदी के आसपास का एर‍िया बहुत ही खूबसूरत है और हर‍ियाली मन को मोह लेता है। चंबल गार्डन और आसपास के पार्क भी यहां की हरियाली बढ़ाते हैं। ऐसे में अगर आप ऐसा शहर देखना चाहती हैं, जहां शहर की सुविधाओं के साथ नदी और हरियाली भी मिले, तो कोटा को अपनी लिस्ट में रख सकती हैं। ये हैं कोटा की खूबसूरत जगहें-

  • चंबल नदी
  • चंबल गार्डन
  • आसपास के हरे-भरे इलाके
  • हरियाली

राजस्थान को सिर्फ रेगिस्तान समझने की न करें भूल

अगली बार राजस्थान घूमने का प्लान बनाएं तो सिर्फ रेगिस्तानी इलाकों के बारे में न सोचें। अगर आपको हरियाली और नेचुरल ब्‍यूटी पसंद है तो ये 3 शहर आपको जरूर पसंद आएंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik