घूमने के शौकीन लोगों को बस एक बहाना चाहिए होता है कहीं बाहर जाने का। ऐसे में जब मॉनसून का मजा लेना हो तो भला कौन पीछे रहना चाहेगा? बारिश मौसम में जैसे ही आकाश अपनी प्रेम भरी बूंदें बरसाता है, धरती मानो मिट्टी की खुशबू से खिल उठती है। बस कुक ही दिनों में मॉनसून दस्तक देने वाला है. ऐसे में अगर आप भी कहीं जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो इससे अच्छा समय क्या हो सकता है। मॉनसून में कुछ ऐसी भी जगहें होती हैं जो बारिश के पानी से खिल उठती हैं और इस नसमय बच्चों की गर्मी की छुट्टियां भी होती हैं, तो फैमिली ट्रिप की प्लानिंग करना आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आप भी दिल्ली या एन सी आर में रहती हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बच्चों के साथ छुट्टियों और बारिश की बूंदों दोनों का ही मजा उठा सकती हैं।
मानेसर
मानेसर दिल्ली से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर मौजूद एक ऐसा टूरिस्ट प्लेस है जो मॉनसून में अपनी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देता है। जब आप दिल्ली में रहते हुए मॉनसून का पूरा मजा उठाना चाहती हैं तो मानेसर आपके लिए बेस्ट हो सकता है। हरियाणा के गुड़गांव जिले में स्थित मानेसर एक प्रमुख औद्योगिक शहर के रूप में विकसित है। इस जगह जाकर आप यहां के हरे-भरे परिदृश्य, मनोरम दृश्यों और शांत झीलों से मोहित हो जाएंगे। मानेसर में बेस्ट ऑप्शन है दमदमा लेक और बारिश में इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। दिल्ली से लगभग 43 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद मानेसर मॉनसून में घूमने के लिए बेस्ट हो सकता है।
यह भी पढ़ें- बच्चों को कहीं घुमाना चाहते हैं तो मानेसर के पास इन जगहों पर जाएं
नीमराना फोर्ट
अगर आप दिल्ली से थोड़ा दूर मॉनसून का मजा लेने के साथ ऐतिहासिक जगह का भी नजारा देखना चाहती हैं, तो नीमराना फोर्ट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वैसे मौसम कोई भी क्यों न हो, यह किला अपनी बेमिसाल खूबसूरती के लिए बहुत प्रसिद्द है। बारिश के मौसम में, किला चारों ओर से हरी-भरी हरियाली से जगमगा उठता है, जिससे यहां बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
भरतपुर
दिल्ली के पास मॉनसून में घूमने के लिए एक और खूबसूरत जगह भरतपुर है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक आदर्श स्थान माना जाता है। यहां मौजूद केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से है जो मॉनसून में और ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। के लिए प्रसिद्ध है। भरतपुर की सुंदरता को मॉनसून में देखने का सबसे अच्छा तरीका भरतपुर पक्षी अभयारण्य में साइकिल की सवारी करना है। यह हरे-भरे पहाड़ों का आनंद लेने और अनोखे पक्षियों को देखने का भी सही समय माना जाता है।
लैंसडाउन
अगर आप मॉनसून में पहाड़ों के बीच कुछ एकांत समय बिताना चाहती हैं, तो इस बार लैंसडाउन जरूर जाएं। यह गढ़वाल क्षेत्र में स्थित एक छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां के शांत और प्राकृतिक नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर लेंगे और बच्चों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। दिल्ली से 245 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद यह हिल स्टेशन मॉनसून में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक हो सकता है।
यह भी पढ़ें- लैंसडाउन से करीब 15 किमी दूर स्थित यह खूबसूरत जगह गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट है, आप भी पहुंच जाएं
यह सभी मॉनसून में घूमने के लिए कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप बच्चों के साथ जा सकती हैं और छुट्टियों का भी मजा उठा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Magnipik.com, Pixcel.com
