Best Winter Vacation Places In India: दिल्ली, यूपी, बिहार, पहाड़ों की तरफ जब दिसंबर-जनवरी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ती है, तो मन करता है कहीं ऐसी जगह भाग जाएं जहां धूप हो, हल्की हवा हो और स्वेटर-रजाई की जरूरत ही न पड़े।
अगर आप भी इस सर्दी में ठंड से भागकर गर्मी वाली जगह घूमना चाहती हैं, तो आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं है। भारत में ही ऐसी कई जगहें हैं जहां सर्दियों में भी मौसम बिल्कुल समर जैसा रहता है। यहां आप बीच पर धूप सेंक सकती हैं, हाउसबोट में घूम सकती हैं और बिना ठंड से कांपे किले-महल देख सकती हैं। तो चलिए, जानते हैं भारत की उन 5 बेस्ट जगहों के बारे में, जहां सर्दियों में भी आपको गर्म मौसम का पूरा मजा मिलेगा।
ठंड में घूमने के लिए 5 गर्म जगह
ठंड का मौसम शुरू हो चुका है और अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं, तो भारत की ये 5 जगह आपके लिए बेस्ट हैं।
1. गोवा
सर्दियों में जब उत्तर भारत में लोग रजाई में दुबके होते हैं, तब गोवा में मौसम एकदम परफेक्ट रहता है। दिन में तापमान 25 से 32 डिग्री के बीच रहता है, हल्की हवा चलती है और धूप भी चुभती नहीं है।
यहां क्यों जाएं?
सर्दी गोवा घूमने का सबसे बेस्ट टाइम माना जाता है। आप अंजुना के फ्ली मार्केट में शॉपिंग कर सकती हैं, पालोलेम जैसे शांत बीच पर आराम कर सकती हैं और पुराने चर्च घूम सकती हैं। न उमस होगी, न पसीना, बस मस्ती होगी। यहां जानें के लिए बेस्ट टाइम है दिसंबर से फरवरी।
image credit-pinterest (PropLadder)
2. केरल
केरल को ऐसे ही गॉड्स ओन कंट्री नहीं कहा जाता। सर्दियों में यहां का तापमान 23 से 31 डिग्री के बीच रहता है। न ज्यादा गर्मी, न ठंड, बस हल्की धूप और हरियाली।
यहां क्यों जाएं?
अलेप्पी में हाउसबोट पर एक रात गुजारना, वर्कला के बीच पर सनसेट देखना और फोर्ट कोच्चि की गलियों में घूमना, ये सब सर्दियों में और भी ज्यादा मजेदार लगता है। न बारिश का डर, न गर्मी की थकान। यहां आप नवंबर से फरवरी में कभी भी जा सकती हैं।
image credit-pinterest (MakarDhwaj.Eros)
3. राजस्थान
गर्मियों में राजस्थान घूमना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन सर्दियों में यही राजस्थान स्वर्ग बन जाता है। दिन में तापमान 22 से 28 डिग्री रहता है, धूप खिली रहती है। हां, रात को थोड़ी ठंड हो जाती है, इसलिए एक हल्की शॉल साथ रख लें।
यह भी पढ़ें- बच्चों के साथ सर्दियों में इस जगहों पर ना जाएं
यहां क्यों जाएं?
जयपुर-जोधपुर के बड़े-बड़े किले, उदयपुर की झीलों में बोटिंग और जैसलमेर में ऊंट सफारी, ये सब सर्दियों की धूप में घूमने का मजा ही अलग है। फोटो भी एकदम साफ और सुंदर आती हैं। यहां जाने के लिए सबसे अच्छा महीना नवंबर से फरवरी का माना जाता है।
image credit-pinterest ( f9photos on Getty Images)
4. पांडिचेरी
अगर आपको शांत जगह पसंद है, भीड़भाड़ से दूर, तो पांडिचेरी आपके लिए परफेक्ट है। सर्दियों में यहां तापमान 22 से 30 डिग्री के बीच रहता है। समुद्र की हवा और फ्रेंच कॉलोनी की गलियां, मन को एकदम फ्रेश कर देती हैं।
यहां क्यों जाएं?
सुबह रॉक बीच पर वॉक, दोपहर में फ्रेंच क्वार्टर में साइकिलिंग और शाम को किसी छोटे कैफे में कॉफी, पांडिचेरी की यही स्लो लाइफ लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। कपल्स के लिए तो यह जगह बेस्ट है। यहां आप अक्टूबर से मार्च के बीच कभी भी जा सकती हैं।
image credit-pinterest (Crystal Travel UK)
5. अंडमान-निकोबार
अगर आपको सर्दियों में भी समर वाली फील चाहिए, तो अंडमान से बेस्ट कोई जगह नहीं है। यहां दिन में तापमान 26 से 30 डिग्री रहता है, पानी एकदम साफ और मौसम ट्रॉपिकल।
यहां क्यों जाएं?
सर्दियों में यहां समंदर शांत रहता है, इसलिए स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के लिए यह सबसे अच्छा टाइम है। हैवलॉक और नील आइलैंड के सफेद रेत वाले बीच पर लेटकर धूप सेंकने का मजा ही अलग है। यहां पर नवंबर से अप्रैल के बीच जाना सही है।
image credit-pinterest (Veena World)
सर्दियों में गर्म जगह घूमने से पहले ये बातें याद रखें
अगर आप इस ठंड में घूमने का प्लान बना रही हैं, तो नीचे दी गई इन बातों का जरूर ध्यान दें।
- दिसंबर-जनवरी में गोवा, केरल और अंडमान में भीड़ बहुत होती है, इसलिए फ्लाइट और होटल 1-2 महीने पहले बुक कर लें।
- स्वेटर-जैकेट का बोझ मत उठाइए, एक हल्की शॉल काफी है। सनस्क्रीन, सनग्लास और चप्पल जरूर रखें।
- गोवा का सी-फूड, केरल का अप्पम, राजस्थान की दाल-बाटी, हर जगह का लोकल स्वाद ही असली ट्रिप को यादगार बनाता है।
यह भी पढ़ें- Do Patti फिल्म की इन शूटिंग प्लेस पर ठंड में घूमने पहुंच रहे हैं लोग, क्या आपने देखा है यहां का नजारा
इस बार सर्दियों में रजाई में पड़े रहने की बजाय, बैग पैक कीजिए और ऊपर बताई गई इन 5 में से किसी एक गर्म जगह की ट्रिप प्लान कीजिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- (Worldescapetour)
