सैफ अली खान और अमृता सिंह का रिश्ता एक वक्त पर काफी चर्चा में रहा था। कहा जाता है कि साल 1991 में दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर और घर से भागकर शादी की थी। सैफ उस वक्त 20 साल के थे और अमृता उम्र में उनसे 12 साल बड़ी थीं। ऐसे में इनकी शादी को लेकर कई सवाल भी उठे थे। सैफ की दोनों बहनें सोहा अली खान और सबा पटौदी, सैफ और अमृता की शादी में शामिल नहीं हुई थीं। अब सालों बाद नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में दोनों ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। दोनों ने बताया कि वो स्कूल में थे और तभी घर से कॉल आया था और उन्हें भाई की शादी के बारे में पता चला था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
सैफ अली खान की शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं दोनों बहनें?
सोहा अली खान और सबा पटौदी ने खुलासा किया कि वो सैफ और अमृता की शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं। एक दिन अचानक उन्हें प्रिंसिपल के ऑफिस में बुलाया गया और उनसे कहा गया कि घर से फोन आया है। इसके बाद उनकी फैमिली ने कहा कि वो शादी के बारे में किसी से कुछ न कहें, क्योंकि उस वक्त तक उनके परिवार को भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या वाकई शादी हुई है या नहीं...शादी की खबरें अखबार में आने लगी थीं, लेकिन इन खबरों की सच्चाई को लेकर सभी डाउट में थे और इसलिए उन्हें चुप रहन की सलाह दी गई थी।
जल्दबाजी में हुई थी शादी
सैफ और अमृता की शादी के वक्त सोहा 13 साल की और सबा 15 साल की थीं। दोनों ने नेहा धूपिया के शो में बताया कि उन्हें अपनी फ्रेंच टीचर से इस शादी की जानकारी मिली थी। सोहा और सबा ने कहा कि वो बहुत छोटे थे और ज्यादा कुछ समझ नहीं पाए थे और शादी का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे।
यह भी पढ़ें- जब पहली डेट पर ही अमृता सिंह को Kiss कर बैठे थे सैफ अली खान, फिर इस बात से टूट गया था दिल
साल 2004 में हो गया था सैफ-अमृता का तलाक
एक वक्त पर जहां सैफ और अमृता ने परिवार, उम्र और धर्म सारी दीवारों को अनदेखा करते हुए शादी की थी, वहीं कुछ सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। शादी के लगभग 13 साल बाद साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। सैफ कई इंटरव्यूज में इस बात की तारीफ कर चुके हैं कि अमृता ने दोनों बच्चों की परवरिश बहुत खूबसूरती से की है। अमृता से तलाक के बाद जहां सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी की। उनके दो बेटे जेह और तैमूर हैं, वहीं अमृता आज भी सिंगल हैं।
यह भी पढ़ें- जब सैफ अली खान को अमृता सिंह ने चुपके से खिला दी थी नींद की गोलियां, किसके कहने पर उठाया था यह कदम?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
