इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की चर्चा हर कोई कर रहा है। खासकर रणबीर कपूर की एक्टिंग तो लोगों को खूब पसंद आ रही है। हालांकि, कलाकार को सिर्फ कैमरे के सामने एक्टिंग नहीं करनी होती, बल्कि किरदार के हिसाब से कई छोटी-बड़ी चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है। ये तो आपको मालूम ही होगा कि रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का रोल प्ले कर रहे हैं। इनकी एक्टिंग और लुक दोनों ही चर्चा में है।
हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने शूटिंग से जुड़ी एक ऐसी बातें बताई हैं जिसे जानकर शायद आपको हैरानी होगी। रणबीर ने बताया कि शूटिंग के दौरान कई जगह वह रबड़ की चप्पल पहनकर घूमते और शूट करते थे। अब सवाल यह है कि जब फिल्म में उन्हें भगवान राम के रूप में नंगे पैर दिखाया जाना था, तो फिर चप्पल पहनने की जरूरत क्यों पड़ी? इसकी वजह खुद रणबीर ने बताई है। आइए जानते हैं-
फिल्म में राम को दिखाया जाएगा नंगे पैर
'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं। कहानी के मुताबिक, श्री राम के वनवास से जुड़ा हिस्सा फिल्म का अहम हिस्सा है। इसी वजह से उनके किरदार के लुक और पहनावे को भी उसी तरह रखा गया है। रणबीर ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के कई सीन ऐसे हैं, जिनमें उन्हें नंगे पैर नजर आना था, लेकिन शूटिंग की जगह हमेशा ऐसी नहीं होती कि वहां लंबे समय तक नंगे पैर चलना आसान हो। यही वजह थी कि कैमरे के सामने भले ही रणबीर नंगे पैर दिखाई देते हैं, लेकिन शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार रबड़ की चप्पल पहननी पड़ती थी।
उबड़-खाबड़ जगह पर नंगे पैर चलना आसान नहीं
रणबीर ने बताया कि शूटिंग के दौरान कुछ जगहें ऐसी थीं, जहां जमीन काफी उबड़-खाबड़ थी। ऐसे में लगातार बिना किसी फुटवियर के चलना या काम करना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। फिल्म की शूटिंग कई बार कई घंटों तक चलती थी। इस दौरान एक कलाकार को एक ही सीन के लिए बार-बार चलना, दौड़ना या अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता है। ऐसे में जमीन के सही न होने से नंगे पैर काम करना और भी मुश्किल हो रहा था। इसी परेशानी से बचने के लिए रणबीर ने साधारण रबड़ की चप्पल पहनी थी।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' का दूसरा पार्ट होगा ज्यादा भव्य और रोमांचक, रिलीज से पहले रणबीर कपूर ने खोला राज
फिर कैमरे में चप्पल क्यों नहीं दिखीं?
अब सवाल आता है कि अगर रणबीर चप्पल पहनकर शूट कर रहे थे, तो फिल्म में वह नजर क्यों नहीं आएगी? दरअसल, रणबीर ने इसी बारे में बताया कि चप्पलें कैमरे में दिखाई न दें, इसका ध्यान रखा गया और बाद में VFX की मदद से उन्हें हटा दिया गया। इसलिए जब दर्शक फिल्म देखेंगे, तो उन्हें राम के किरदार में रणबीर नंगे पैर ही नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' में सीता-कैकेयी के लुक को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर डिजाइनर्स ने दिया जवाब
14 साल के वनवास वाली कहानी से जुड़ा है नंगे पैर रहने का हिस्सा
रणबीर ने इंटरव्यू में फिल्म के एक सीन से जुड़ी बात भी बताई। कहा कि राम के वनवास पर जाने के बाद उनकी चप्पलों को लेकर कहानी में एक खास प्रसंग आता है। राम के भाई भरत उनकी चप्पलों को सिंहासन पर रखते हैं। यह राम के प्रति सम्मान और उनके लौटने तक उनकी जगह को बनाए रखने के लिए किया गया था। इसी वजह से फिल्म की कहानी में राम का नंगे पैर रहना एक अहम हिस्सा है।
यह भी पढ़ें- अरुण गोविल से लेकर दीपिका चिखलिया तक... 39 साल बाद कहां हैं 'रामायण' के सितारे?
भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर ने की खास तैयारी
'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाना रणबीर के लिए आसान काम नहीं था। इससे पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इस रोल के लिए उन्होंने फिजिकल ट्रेनिंग के साथ योग, मेडिटेशन, तीरंदाजी और तलवारबाजी जैसी चीजों पर भी काम किया था। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी भी पहले कह चुके हैं कि रामायण जैसी कहानी को पर्दे पर लाना बड़ी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर नहीं 92 साल पहले उनके परदादा ने निभाया था भगवान राम का किरदार, जानें कौन सी थी फिल्म?
फिल्म में नजर आएंगे ये बड़े कलाकार
आपको बता दें कि फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी भी नजर आएंगी। वह फिल्म में सीता का किरदार निभा रही हैं। वहीं यश रावण की भूमिका में हैं और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दीपावली 2026 के दौरान रिलीज किया जाना है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram/Screengrab (Youtube)/Prime focus studios
