भारतीय सिनेमा में महिला कलाकारों ने केवल अभिनेत्री के तौर पर ही नहीं बल्कि निर्देशकों और लेखिका के तौर पर भी अपना नाम रोशन किया है। बॉलीवुड के इतिहास में ऐसा ही एक नाम फातिमा बेगम (Fatma Begum) का था। वह बॉलीवुड की पहली महिला निदेर्शक थीं। निदेर्शक के साथ-साथ वह बेहतरीन अभिनेत्री और लेखिका भी थी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत एक एकट्रेस के तौर पर की थी। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा और अपने ही नाम से एक प्रोडक्शन हाउस खोला। आज के इस आर्टिकल में हम फातिमा बेगम के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। वह कहां की रहने वाली हैं और उनका करियर कैसा रहा? इससे आप समझ पाएंगी।
फातिमा बेगम ने खुद की प्रोडक्शन कंपनी शुरू की
IMDb पर दी गई जानकारी के अनुसार, फातिमा बेगम का जन्म साल 1892 में हुआ था। उन्होंने साल 1926 में फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। अपने 91 साल के जीवनकाल में फातिमा ने केवल 16 साल तक ही एक एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने 'फातिमा फिल्म्स' के नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी खोली। 1926 में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस में पहली फिल्म 'बुलबुल-ए-परिस्तान' का निर्देशन किया। आपको हैरानी होगी कि पहली ही फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रही थी।
निर्देशन के साथ भी अभिनय भी करती थीं फातिमा
प्रोडक्शन कंपनी खोलने के बाद भी फातिमा खूब मेहनत करती थीं। वह अपनी फिल्मों के लिए लेखन और निर्देशन का काम भी संभालती थीं। हालांकि, इस दौरन वह दूसरी प्रोडक्श कंपनी में एक्ट्रेस के तौर पर भी काम कर रही थीं। कोहिनूर स्टूडियोज और इम्पीरियल स्टूडियोज जैसी फिल्म कंपनियों के साथ उन्होंने एक्ट्रेस के रोल प्ले किए हैं। उनकी 3 बेटियां हैं, जिनके भविष्य पर भी फातिमा का पूरा ध्यान रहा। बेटियां जुबैदा, सुल्ताना और शहजादी को भी फिल्मों में उतारा।
फातिमा की बेटी हैं ‘आलम आरा’ की लीड एक्ट्रेस
1931 में आई फिल्म ‘आलम आरा’ (Alam Ara) में नजर आ रही जुबैदा, फातिमा बेगम की ही बेटी हैं। वह भारत की पहली बोलती फिल्म की पहली अभिनेत्री बनीं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक समय था, क्योंकि इसके पहले फिल्में मूक यानी साइलेंट में शूट की जाती थी।
इसे भी पढे़ं- सायरा बानो को अखबार की हेडलाइन से पता चली थी दिलीप कुमार की दूसरी शादी की बात, टूट गई थीं एक्ट्रेस
1926 से 1929 तक इस प्रोडक्शन कंपनी ने कई बड़ी फिल्में बनाई, लेकिन बाद में कानूनी परेशानियों और विवादों के कारण कंपनी को चलाना मुश्किल हो गया था। इन कानूनी मामलों की पूरी और स्पष्ट जानकारी बहुत कम मिलती है। आज इस प्रोडक्शन कंपनी में कोई फिल्म नहीं बनाई जाती
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific, Wikimedia Commons
