पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल संग अपने रिश्ते को पिछले साल 27 अगस्त 2025 को ऑफिशियली अनाउंस किया था। इसके बाद 8 मार्च 2026 को क्रिकेटर पृथ्वी ने आकृति अग्रवाल से सगाई की थी। हालांकि, सगाई के छह महीने बाद आकृति ने अलग होने की घोषणा की है। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की। नीचे लेख में जानिए कौन हैं आकृति अग्रवाल?

कौन हैं आकृति अग्रवाल?

आकृति अग्रवाल फैशन, लाइफस्टाइल और डांस रील्स के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर हैं। इन्होंने कोविड के दौरा टिकटॉक से नेम-फेम कमाया। इसके बाद इंस्टाग्राम पर छा गईं। इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ आकृति एक्ट्रेस भी हैं। तेलुगु फिल्म त्रिमुखा से इन्होंने ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है।

आकृति अग्रवाल लखनऊ से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने बतौर कंटेंट क्रिएटर अपने करियर की शुरूआत की।

वहीं अगर बात क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की करें, तो वह मुंबई के ओपनर, जिन्होंने 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाई थी और नेशनल टीम के लिए सभी फॉर्मेट में खेले हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर दी अलग होने की खबर

इंस्टाग्राम पर आकृति ने भावुक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने फैल रही अफवाहों पर बात की और कंफर्म किया कि कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

अपने नोट में अग्रवाल ने बताया कि यह फैसला तब लिया गया जब दोनों को एहसास हुआ कि उनकी जिंदगी के रास्ते, हालात और भविष्य के लक्ष्य अब एक जैसे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि यह अलगाव आपसी सहमति से हुआ है। हालांकि वे अब भी एक-दूसरे की परवाह करते हैं, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि वे अलग-अलग दिशाओं में बढ़ रहे हैं। उन्होंने फैंस और मीडिया से इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।

आकृति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "भारी मन से मैं यह बताना चाहती हूं कि मेरे मंगेतर और मैंने भविष्य के लिए अलग-अलग लक्ष्यों और हालात के कारण अलग होने का फैसला किया है। हम एक-दूसरे से बहुत प्यार और परवाह करते हैं, लेकिन हमने यह स्वीकार कर लिया है कि हमारी राहें एक साथ नहीं हैं। अपनी जिम्मेदारियों और मौजूदा हालात को देखते हुए, हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं सच दिल से हम दोनों के लिए आगे बढ़ते हुए सुख, शांति और खुशियों की कामना करती हूं। मैं सभी से गुजारिश करती हूं कि इस मुश्किल समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमारे फैसले के कारणों के बारे में कोई अंदाजा न लगाएं या कोई धारणा न बनाएं। हमारी प्राइवेसी को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।"

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram( Akriti Agrawal)