'भाबीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने हाल ही में भारती और हर्ष के पॉडकास्ट में शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सालों पहले लगाए सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों को झूठा बताया था। इसके बाद से वो ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी उन्हें जमकर फटकार लगाई थी और सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब फजीहत हुई। सालों बाद शिल्पा का ये यूटर्न ऑडियंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। हालांकि, ट्रोल होने के बाद उन्होंने सफाई भी दी और कहा कि लोग पूरी बात न समझते हुए गलत रिएक्शंस दे रहे हैं। बता दें कि करीब 10 साल बाद आए शिल्पा के इस कबूलनामे ने सभी को हिलाकर रख दिया और सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी।
शिल्पा शिंदे ने एक वक्त पर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला पर कई इल्जाम लगाए थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि सिद्धार्थ उनके साथ मारपीट करते थे और उन्हें गंदी धमकियां देते थे। उनके इस खुलासे के बाद सिद्धार्थ के फैंस उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या वो आरोप भी झूठे थे? चलिए आपको बताते हैं कि शिल्पा ने क्या कहा था?
जब शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ शुक्ला पर लगाया थे मारपीट करने का इल्जाम
शिल्पा शिंदे ने एक वक्त पर सिद्धार्थ शुक्ला को डेट किया था। उन्होंने इस बात को खुलकर स्वीकारा भी था। साल 2020 में शिल्पा ने एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू कहा था कि वो सिद्धार्थ के साथ रिलेशन में थीं। सिद्धार्थ उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट करते थे। उन्होंने ये भी कहा था कि सिद्धार्थ उन्हें लेकर बहुत पॉजेसिव थे और बात-बात पर उन पर हाथ उठा दिया करते थे, सिद्धार्थ नहीं चाहते थे कि वो उन्हें छोड़कर जाएं। शिल्पा ने कहा, "वो मुझे गलत शब्द बोलते थे...धमकी देते थे और मेरे साथ मारपीट करते थे, मैंने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।"
चलती गाड़ी से फेंकने की कही थी बात
उस वक्त एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई थी, जिसमें एक इंसान गाली-गलौच करता सुनाई दे रहा था। शिल्पा ने उस इंसान को सिद्धार्थ बताया था और कहा था कि ये उनके और सिद्धार्थ के बीच का ऑडियो है और सिद्धार्थ ने काफी मारपीट के बाद उन्हें चलती गाड़ी से फेंक दिया था।
सिद्धार्थ के 'बिग बॉस 13' का विनर बनने के खिलाफ थीं शिल्पा
सिद्धार्थ 'बिग बॉस 13' के विनर बने थे और उन्हें जनता का बेशुमार प्यार मिला था, लेकिन शिल्पा उनके विनर बनने के खिलाफ थीं। उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ जैसे शख्स का शो जीतना बिल्कुल सही नहीं है, वो न ही लोगों के प्यार के हकदार हैं और न ही इस टाइटल को डिजर्व करते थे।
सिद्धार्थ के फैंस पूछ रहे हैं ये सवाल
सालों बाद शिल्पा का ये पुराना बयान चर्चा में है। सिद्धार्थ के फैंस उनसे कई सवाल पूछ रहे हैं और कह रहे हैं कि जिस तरह उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर झूठे आरोप लगाए थे, क्या उसी तरह सिद्धार्थ को लेकर भी उन्होंने झूठ बोला था? हालांकि, शिल्पा के एक झूठे बयान के लिए उनके बाकी स्टेटमेंट्स को भी गलत समझना सही नहीं होगा, लेकिन फिलहाल फैंस के मन में सवाल जरूर पैदा हो गए हैं।
शिल्पा शिंदे पिछले कुछ वक्त से लगातार चर्चा में हैं। जहां उनके फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं वो सीधे तौर पर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
