शाहरुख खान ने बॉलीवुड में फिल्म 'दीवाना' से कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती नजर आई थीं। हालांकि, शाहरुख ने 'दीवाना' से पहले 'दिल आशना है' साइन की थी, लेकिन 'दीवाना' पहले रिलीज हुई, ऐसे में इसे किंग खान की डेब्यू फिल्म माना जाता है। 'दिल आशना है' और 'दीवाना' दोनों ही फिल्मों में शाहरुख और दिव्या भारती की जोड़ी नजर आई थीं और दोनों ही फिल्में साल 1992 में रिलीज हुई थीं। दिव्या भारती की गिनती बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में की जाती है, जिन्होंने कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली थी। शाहरुख और दिव्या की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था और इनकी केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी।

शाहरुख ने कई इंटरव्यूज में जिक्र किया कि दिव्या ने शूटिंग के दौरान उन्हें काफी सपोर्ट किया। दिव्या की अचानक मौत ने उनके फैंस और दोस्तों को हैरान कर दिया था। 5 अप्रैल 1993 को बालकनी से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। हालांकि, उनकी मौत से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं जो आज भी अनसुलझे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने बताया था कि जब उन्हें दिव्या भारती की मौत के बारे में पता चला था तो वो हैरान रह गए थे। चलिए आपको बताते हैं कि एक्टर को यह खबर किस तरह मिली थी?

दिव्या भारती की मौत के बारे में शाहरुख खान को कैसे पता चला था?


शाहरुख खान ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें दिव्या भारती की मौत के बारे में कैसे पता चला था। उन्होंने उस बुरे वक्त को याद करते हुए कहा था, "मैं उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं...जब मुझे ये खबर मिली उस वक्त मैं दिल्ली में सो रहा था और मेरा गाना ऐसी दीवानगी बज रहा था...रेडियो पर लोग उस गाने को बजा रहे थे तो मुझे लगा कि मैं एक बड़ा स्टार बन गया हूं.....दीवाना फिल्म एक बड़ी हिट थी.... मैं सुबह उठा और मुझे पता चला कि वो मर चुकी थीं.... वो एक खिड़की से गिर गई थी....ये मेरी जिंदगी के सबसे बड़े शॉक में से एक था क्योंकि मुझे लगता है कि मुझे उनके साथ एक और फिल्म करनी थी"

यह भी पढ़ें- जब सिक्योरिटी गार्ड ने मन्नत के बाहर से शाहरुख खान को दिया था भगा, सालों बाद डायरेक्टर ने शेयर किया 90 के दशक के सुपरहिट गाने की शूटिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

दिव्या भारती ने की थी शाहरुख की तारीफ


शाहरुख खान ने एक पुराने इंटरव्यू में उस वाकये का जिक्र किया था, जब दिव्या भारती ने उनकी तारीफ की थी और कहा था कि वो एक्टर नहीं, एक इंस्टिट्यूशन हैं और शाहरुख को उनकी ये बात बहुत पसंद आई थी।

 

यह भी पढ़ें- Veer Zaara: इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी शाहरुख खान की फिल्म 'वीर-जारा', सालों बाद किया खुलासा; बोली- ये तय करना मेरे लिए...

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।