Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:06 PM IST

Veer Zaara: इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी शाहरुख खान की फिल्म 'वीर-जारा', सालों बाद किया खुलासा; बोली- ये तय करना मेरे लिए...

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'वीर-जारा' की गिनती हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में की जाती है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थीं। हाल ही में पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस नादिया जमिल ने बताया कि उन्हें इस फिल्म में रोल ऑफर हुआ था, लेकिन एक खास वजह से उन्हें इसे ठुकराना पड़ा।
Updated:- 2026-03-11, 15:44 IST
pakistani actress nadia jamil rejected shahrukh khan film veer zaara for this reason

यूं तो जब भी रोमांटिक फिल्म की बात चलती है, शाहरुख खान की कई फिल्मों का जिक्र किया है, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि 'वीर-जारा' की बात की कुछ और है। इसकी गिनती हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में होती है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बने ये फिल्म लगभग 22 साल पहले रिलीज हुई थी। ये ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म कई बार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे बार री-रिलीज में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जब यह फिल्म साल 2024 में दोबारा रिलीज हुई थी, तो यह फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। फिल्म में शाहरुख खान ने वीर प्रताप सिंह, वहीं प्रीति जिंटा ने जारा हयात खान का रोल प्ले किया था और रानी मुखर्जी ने फिल्म में सामिया सिद्दीकी का किरदार निभाया था। फिल्म को लेकर सालों बाद एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है और हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उन्हें फिल्म 'वीर-जारा' में एक अहम किरदार ऑफर हुआ था, लेकिन एक खास वजह से उन्हें यह फिल्म ठुकरानी पड़ी थी।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया जमिल को ऑफर हुई थी फिल्म 'वीर-जारा'

pakistani actress nadia
पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया जमील ने हाल ही में एक पाकिस्तानी शो के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें यश चोपड़ा की फिल्म 'वीर-जारा' ऑफर हुई थी। उन्हें फिल्म में सायमया सिद्दीकी के रोल के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया। बाद में रानी मुखर्जी ने ये रोल प्ले किया था। नादिया ने बताया कि जब उन्हें ये फिल्म ऑफर हुई थी, उससे कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। नादिया ने बताया कि उस समय उनका बेटा सिर्फ तीन महीने का था और वो अपने छोटे बच्चे से दूर जाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं। वो उस वक्त पर अपने बच्चे को अकेले छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकती थीं, ऐसे में उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan Movie: वीर-जारा में शाहरुख खान की एक्टिंग देखकर क्यों इमोशनल हो गए थे यश चोपड़ा?

क्या नादिया को है 'वीर-जारा' छोड़ने का अफसोस?

veer zara trivia
नादिया ने इस बातचीत में ये भी बताया कि उन्हें फिल्म 'वीर-जारा' को छोड़ने का कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि एक मां के तौर पर उन्होंने वही चुना, जो उनके बच्चे के लिए सही था। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें उस वक्त पर अपने बच्चे से इतना लगाव हो गया था कि वो उसे छोड़ने या उससे दूर रहने के बारे में सोच भी नहीं सकती थीं, ऐसे में उनके लिए ये तय करना आसान था कि उन्हें क्या चुनना है? नादिया ने कहा कि वो जानती हैं कि इस फिल्म को चुनना उनके करियर के लिए एक टर्निंग प्वॉइंट हो सकता था, लेकिन उन्होंने उस वक्त अपने बच्चे की जिम्मेदारी को आगे रखना जरूरी समझा। बता दें कि 'वीर-जारा' साल 2004 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से अच्छा रिव्यू मिला था। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देख सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें- DDLJ और वीर-जारा में शाहरुख खान के किरदार पर उठाए इन एक्टर्स ने सवाल; बताया उन्हें असली विलेन, बोले ऑडियंस उनसे प्यार और हमसे नफरत...


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।