Divya Bharti के 'सात समंदर पार' गाने का है इंग्लिश पॉप से खास कनेक्शन, 34 साल से लोगों की जुबां पर है यह गाना

दिव्या भारती का सुपरहिट गाना 'सात समंदर पार' आज भी हमें थिरकने पर मजबूर कर देता है। 34 साल से यह गाना लोगों की जुबां पर है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसक गाने का इंग्लिश पॉप से एक खास कनेक्शन था?
Updated:- 2026-09-04, 21:22 IST
divya bharti song saat samundar paar from movie vishwatma connection with english pop song still hit after 34 years

गानों के बिना हिंदी फिल्मों की कल्पना करना भी मुश्किल है। रोमांटिक गाने हों या पार्टी ट्रैक्स, बॉलीवुड फिल्मों के गानों की दीवानगी अलग ही देखने को मिलती है। खासकर अगर बात करें 90 की दशक की तो उस दौर को म्यूजिक का सुनहरा दौर कहा जाता है। उस वक्त में कई ऐसे गाने रिलीज हुए थे, जो आज भी हमें सुनने भी उतने ही खूबसूरत लगते हैं, जितने सब लगते थे। खासकर, उस दौर में कई ऐसे गाने थे, जो हर फंक्शन और पार्टी में जरूर प्ले होते थे और आज भी इन गानों को सुनते वक्त हम साथ गुनगुनाने भी लगते हैं और हमारे पैर भी थिरकने लगते हैं। ऐसा ही एक गाना है साल 1992 में आई फिल्म विश्वात्मा का 'सात समंदर पार...'। इस गाने को अगर हिंदी सिनेमा के एवरग्रीन गानों में गिना जाए, तो गलत नहीं होगा। क्या आपको पता है कि इस गाने का एक इंग्लिश पॉप से खास कनेक्शन था। चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में।

आज भी सुपरहिट है 34 साल पुराना 'सात समंदर पार...' गाना

दिव्या भारती पर फिल्माया गया यह गाना आज भी लोगों का फेवरेट है। इस गाने में उनका एनर्जेटिक डांस उस दौर में काफी पसंद किया गया था। गाने के लिरिक्स, बीट्स, कोरियोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक सब कमाल का था। इस गीत को साधना सरगम ने आवाज दी थी, लिरिक्स आनंद बक्शी ने लिखे थे और संगीत विजू शाह ने दिया था।

saat samnudar paar song

इंग्लिश पॉप ट्रैक से क्या है 'सात समंदर पार' का कनेक्शन?

इस गाने को बेशक आप सालों से सुनते होंगे, लेकिन शायद ही आपको पता हो कि हर उम्र के लोगों की जुबान पर चढ़े इस गाने की धुन एक इंग्लिश पॉप ट्रैक से ली गई थी। इसका म्यूजिक बॉलीवुड में क्रिएट नहीं किया गया था। इसका म्यूजिक इंग्लिश पॉप सॉन्ग सॉन्ग हार्ट (Heart) से लिया गया था। इस गाने को पेड शॉप ब्वॉयज ने गाया था और यह साल 1987 में रिलीज हुआ था। बता दें कि नील टेनेंट और क्रिस लोवे ने साल ल 1981 में अपना बैंड पेट शॉप बॉयज शुरू किया था और ये दोनों इंगलिश पॉप की पॉपुलर जोड़ी हैं।

यह भी पढ़ें- 'उनका इस्तेमाल किया जा रहा था...' दिव्या भारती की मौत के सालों बाद उनके दोस्त ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे; बोले-वो करियर से खुश थीं लेकिन...

विदेश में शूट हुआ था दिव्या भारती का यह गाना

दिव्या भारती का इस गाने की शूटिंग केन्या के नैरोबी के एक लोकप्रिय नाइट क्लब बबल्स डिस्कोथेक में हुई थी। इसकी धुन, लिरिक्स, शानदार सेटअप और दिव्या भारती के मूव्स ने इस गाने को शानदार बना दिया।

 यह भी पढ़ें- 'मैं दिल्ली में सो रहा था और तभी...', जब शाहरुख खान को मिली थी दिव्या भारती की मौत की खबर, अधूरी रह गई एक्टर की यह ख्वाहिश

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।