बॉलीवुड की हिट रोमांटिक जोड़ियों का जब भी जिक्र होगा, शाहरुख-काजोल का नाम जरूर लिया जाएगा। इन दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है और इन्होंने परदे पर प्यार के वो रंग बिखेगे कि फैंस ने इनकी जोड़ी को खूब प्यार दिया। कभी राज-सिमरन तो कभी राहुल-अंजलि बनकर दोनों ने ऑडियंस को रोमांस का मतलब सिखाया। इन दोनों ने साथ में 'बाजीगर', 'करण अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'माय नेम इज खान' और 'दिलवाले' जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को शानदार है ही, लेकिन ऑफस्क्रीन भी इनकी दोस्ती बहुत कमाल है और इनकी क्यूट बॉन्डिंग फैंस को बहुत पसंद आती है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक वक्त पर शाहरुख को काजोल बिल्कुल पसंद नहीं थीं, पहली ही मुलाकात में उन्हें काजोल काफी इरिटेटिंग लगी थीं और उन्होंने आमिर खान से काजोल की बुराई की थी। यहां तक कि शाहरुख ने आमिर को काजोल संग काम न करने की सलाह दे दी थी। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था?

जब शाहरुख ने आमिर से की थी काजोल की बुराई

शाहरुख खान और काजोल की पहली मुलाकात फिल्म 'बाजीगर' के सेट पर हुई थी। शाहरुख को पहली मुलाकात में काजोल काफी इरिटेटिंग लगी थी। उन्हें लगा था कि काजोल बहुत बात करती हैं और उनका काम पर फोकस नहीं है। इस बात का जिक्र शाहरुख और काजोल कई इंटरव्यूज में कर चुके हैं। काजोल सेट पर काफी बातें कर रही थीं और शाहरुख स्क्रिप्ट पढ़ने की कोशिश कर रहे थे, ऐसे में काजोल का ज्यादा बात करना उन्हें पसंद नहीं आ रहा था और उन्हें लगने लगा था कि वो काम को लेकर सीरियस नहीं हैं। ऐसे में जब एक फिल्म को लेकर काजोल के बारे में जानने के लिए आमिर ने शाहरुख को फोन किया, तो उन्होंने काजोल की बुराई कर दी।

दरअसल शाहरुख, काजोल के साथ फिल्म 'बाजीगर' में काम कर चुके थे और आमिर, काजोल के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन शाहरुख ने उनसे कहा कि काजोल काफी अक्खड़ हैं और बेकार हैं। उन्हें काजोल के साथ काम नहीं करना चाहिए। हालांकि, बाजीगर रिलीज होने के बाद शाहरुख को काजोल का काम पसंद आया था और उन्होंने आमिर को फोन करके अपनी बात के लिए माफी मांगी थी।

यह भी पढ़ें- 'मैं दिल्ली में सो रहा था और तभी...', जब शाहरुख खान को मिली थी दिव्या भारती की मौत की खबर, अधूरी रह गई एक्टर की यह ख्वाहिश

काजोल को दी थी एक्टिंग सीखने की सलाह


काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म बाजीगर के सेट पर शाहरुख ने उन्हें एक्टिंग सीखने की सलाह दे डाली थी। काजोल को उनकी सलाह बकवास लगी थी और उन्होंने सोचा था कि वो इतना अच्छा काम कर रही हैं, फिर शाहरुख उन्हें ऐसी सलाह क्यों दे रहे हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने शाहरुख की सलाह पर गौर किया था।

 


यह भी पढ़ें- Veer Zaara: इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी शाहरुख खान की फिल्म 'वीर-जारा', सालों बाद किया खुलासा; बोली- ये तय करना मेरे लिए...

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।