70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में एक कहावत बड़ी मशहूर थी 'ऊपर आका, नीचे काका।' उस वक्त राजेश खन्ना के लिए फैंस की दीवानगी का आलम कुछ और ही था। बॉक्स ऑफिस पर उनका सिक्का चलता था और फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अहमियत को तो शायद लफ्जों में बयां ही नहीं किया जा सकता है। उन्होंने स्टारडम का ऐसा दौर देखा है, जिसके बारे में शायद आज के वक्त में किसी स्टार के लिए सोचना भी मुश्किल है। राजेश खन्ना को भारतीय सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने 2 साल के अंदर लगातार 15 से भी ज्यादा ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं और उनके इस रिकॉर्ड को आज तक कोई और हीरो नहीं तोड़ पाया है। क्या आपको पता है कि एक वक्त पर जब राजेश खन्ना हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे, तो कई डायरेक्टर्स ने उनके आस-पास कमरे तक बुक करवा लिए थे। चलिए आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
जब डायरेक्टर्स ने राजेश खन्ना की वजह से बुक करवा लिए थे अस्पताल के कमरे
राजेश खन्ना से जुड़ा एक किस्सा बहुत पॉपुलर है। कहा जाता है कि एक बार उनकी तबियत खराब हो गई थी और उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। यह बात जैसे ही बॉलीवुड के गलियारों में फैली थी, तो कई फिल्ममेकर्स ने अस्पताल में उनके आस-पास के कमरे बुक करवा लिए थे।
दरअसल वो चाहते थे कि जैसे ही राजेश खन्ना ठीक हों, वो तुरंत उन्हें अपनी फिल्म की कहानी सुनाकर साइन कर लें। उस वक्त पर राजेश खन्ना को अपनी फिल्म में लेने के लिए डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। उनका नाम ब्लॉकबस्टर फिल्म की गारंटी माना जाता था और इसी वजह से हर फिल्ममेकर चाहता था कि वो उनकी फिल्म के हीरो बनें।
स्टारडम को नहीं संभाल पाए थे राजेश खन्ना
राजेश खन्ना को वो स्टारडम मिला, जो शायद उनसे पहले किसी एक्टर ने नहीं देखा था। उन्हें हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता है, लेकिन कहा जाता है कि वो स्टारडम को नहीं संभाल पा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो नशे में डूबे रहने लगे थे और सेट पर घंटों लेट पहुंचते थे। एक वक्त पर वो स्टारडम से परेशान हो गए थे और सोचने लगे थे कि उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप हो जाएं, लेकिन जब उनकी फिल्में फ्लॉप हुईं, तो वो डिप्रेशन में चले गए थे और यहां तक कि उन्होंने खुद को खत्म करने के बारे में भी सोचा था।
यह भी पढ़ें- राजेश खन्ना को 'अंकल' कहकर बुलाती थीं डिंपल कपाड़िया, एक पार्टी ने बदल दी थी पूरी कहानी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
