राजेश खन्ना और मुमताज की गिनती हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक जोड़ियों में की जाती है। राजेश खन्ना की फैन फॉलोइंग जबरदस्त थी और खासकर लड़कियां उनकी दीवानी हुआ करती थीं। यूं तो परदे पर उनकी जोड़ी कई एक्ट्रेसेस के साथ जमी लेकिन मुमताज की बात ही और कुछ और थी। ये जोड़ी लगभग 15 फिल्मों में नजर आई और वो सभी फिल्में हिट रहीं। मुमताज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि राजेश खन्ना की फीमेल फैंस उनसे चिढ़ने लगी थीं क्योंकि उन्हें अच्छा नहीं लगता था कि वो राजेश खन्ना के संग रोमांस कर रही हैं। एक बातचीत के के दौरान एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना और उनकी पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया था और काका संग उनके बॉन्ड के बारे में भी बात की थी। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?
ऐसे हुई थी राजेश खन्ना और मुमताज की दोस्ती
मुमताज ने एक लीडिंग रेडियो स्टेशन को दिए इंटरव्यू में उनके और राजेश खन्ना के बॉन्ड के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि राजेश खन्ना और उन्हें साथ में पहली फिल्म 'दो रास्ते' मिली थी और इससे पहले वो राजेश खन्ना को नहीं जानती थीं। एक्ट्रेस ने बताया था उन्हें बताया गया कि राजेश खन्ना नाम के हीरो के साथ उन्हें काम करना है, तो उन्होंने मजाक में कहा था कि पहले उनसे तो पूछो कि उनको मेरे साथ काम करना है या नहीं। इसके बाद धीरे-धीरे वो दोनों दोस्त बन गए।
लोगों को लगने लगा था हमारा अफेयर है
मुमताज ने इस इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया था कि उनका और राजेश खन्ना का बॉन्ड इतना मजबूत हो गया था, दोनों की केमिस्ट्री परदे पर तो अच्छी थी है, लेकिन सेट पर भी उनकी दोस्ती मशहूर थी और लोगों को लगने लगाथा कि उनका अफेयर है। उन्होंने बताया कि राजेश खन्ना कभी उनके हिप्स पर मार देते थे, कभी नाक को नाक से छू लेते थे तो कभी गालों पर कुछ लगा देते थे। दोनों की टाइमिंग ऐसी हो गई थी कि सबको लगने लगा था कि दोनों का अफेयर चल रहा है। कई लोग कहते थे कि मुमताज और काका एक-दूसरे से जैसे चिपकते हैं, वैसे कोई नहीं चिपकता है।
इन फिल्मों में साथ किया है काम
मुमताज और राजेश खन्ना ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया इस जोड़ी ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिनमें से आठ फिल्में लगातार सुपरहिट रही थीं। बता दें कि ये जोड़ी 'रोटी', 'बंधन', 'प्रेम कहानी', 'सच्चा झूठा', 'आपकी कसम', 'दो रास्ते' और 'अपना देश' जैसी फिल्मों में साथ नजर आई।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
