देव आनंद की गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे रोमांटिक हीरोज में की जाती है। उनका चार्म और उनकी दीवानगी अलग ही लेवल की थी। उन्होंने कई ब्लॉबकस्टर फिल्में दी थीं और असल जिंदगी में भी उनकी मोहब्बत के किस्से काफी मशहूर रहे थे। कहा तो यह भी जाता है कि देव आनंद के पब्लिक प्लेसेस पर काला कोट पहनने पर कोर्ट ने बैन लगा दिया था, क्योंकि लड़कियां उन्हें काले कोट में देखकर दीवानी हो जाया करती थीं और उनके लिए छत से कूदने तक को तैयार रहती थीं। देव आनंद और सुरैया की मोहब्बत के किस्से तो सभी को पता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देव आनंद, जीनत अमान की खूबसूरती पर दिल हार बैठे थे और उनके प्यार में पड़ गए थे। हालांकि, राज कपूर की वजह से बात नहीं बन पाई थी। इस किस्से का जिक्र उनकी 'आटोबायोग्राफी रोमांसिंग विद लाइफ' में है। चलिए हमारी खास सीरीज 'फिल्मी गलियारों से' में आज आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
जीनत अमान पर दिल हार बैठे थे देव आनंद
देव आनंद ने अपनी आत्मकथा 'रोमांसिंग विद लाइफ' में जीनत अमान के लिए उनके प्यार और अट्रैक्शन का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था, "जीनत अमान से मेरा गहरा जुड़ाव हो गया था....वो जब भी मुझते बात करतीं, मेरे पास होतीं तो मुझे एक अलग ही एहसास होता। मैं इमोशनली उनसे काफी हद तक जुड़ गया था....एक दिन मुझे एहसास हुआ कि मैं उनसे प्यार करने लगा हूं और फिर मैंने अपने दिल की बात बताने के बारे में सोचा। मैंने इसके लिए शहर के टॉप पर स्थित ताज को चुना, जहां हमने पहली बार साथ डिनर किया था।"
यह भी पढ़ें- जब लंच ब्रेक में शादी करके शूटिंग पर लौट आए थे देवानंद, हैरान रह गए थे सभी
राज कपूर की वजह से टूट गया था दिल...
देव आनंद ने तय किया था कि वह उस रोमांटिक सी शाम में जीनत अमान को अपने दिल की बात बता देंगे। उनकी किताब में आगे लिखा है,"उस दिन मैं उन्हें प्रपोज करने वाला था, लेकिन मेट्रो सिनेमा में एक फिल्म के प्रीमियर के बाद राज कपूर ने वहां मौजूद लोगों के सामने जीनत अमान को गले लगाकर उन्हें किस कर लिया....यह देखकर मुझे जलन हुई और मैंने उन्हें प्रपोज नहीं किया।" बता दें कि जीनत अमान ने बाद में कहा था कि राज कपूर उनके लिए बस एक मेंटर थे और दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था और उन्हें देव आनंद की इन भावनाओं के बारे में पता नहीं था।
यह भी पढ़ें- 'अगर देव आनंद से शादी की, तो दंगा हो जाएगा', जब गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस सुरैया को मिली थी यह धमकी
'फिल्मी गलियारों से' सीरीज में हम बॉलीवुड सेलेब्स और फिल्मों से जुड़े ऐसे ही दिलचस्प किस्से आप तक पहुंचाते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
