बॉलीवुड यानी चकाचौंध, ग्लैमर, फिल्मी सितारे और कुछ अनसुनी कहानियां। बॉलीवुड के गलियारों में कई ऐसी कहानियां हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच नोक-झोक या फिर तकरार के किस्से हर दौर में सामने आते रहे हैं। हिंदी सिनेमा की दो मशहूर अदाकाराओं वैजयंतीमाला और नरगिस से जुड़ा एक किस्सा भी कुछ ऐसा ही है। इस किस्से का जिक्र वैजयंती माला ने साल 2007 में अपनी किताब 'बॉन्डिंग: अ मेमॉर' में किया था। उन्होंने बताया था कि वो नरगिस को बहुत पसंद करती थीं, लेकिन नरगिस और उनकी पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही थी और नरगिस ने कुछ ऐसा कहा था, जिसके चलते उन्हें काफी दुख हुआ था। चलिए आपको बताते हैं कि यह दिलचस्प किस्सा।
वैजयंतीमाला और नरगिस की पहली मुलाकात में हुआ था कुछ ऐसा
वैजयंतीमाला ने अपनी आत्मकथा में इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, "मैं पहली बार दिल्ली में ऐसे किसी इवेंट में थी जहां फिल्मी दुनिया के बहुत बड़े सितारे मौजूद थे। उस इवेंट में राज कपूर, नरगिस और सुरैया जैसे कई सितारे थे...मेरे लिए वो बेहद खास मौका था। उस वक्त पर मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। वहां हमें ग्रुप फोटो के लिए पोज देना था...बहुत सारे लोग मुझसे ऑटोग्राफ मांगने आए। तब मैंने सुना कि नरगिस, राज कपूर से कह रही थीं कि वो मेरे पास आकर मुझसे ऑटोग्राफ देने के लिए मना करें...हैरानी की बात यह थी कि राज कपूर ने उनकी बात मानकर तुरंत मेरे पास आकर ऐसा ही कहा। मैंने हां में सिर हिला दिया, लेकिन मुझे यह पसंद नहीं आया।"
नरगिस के ऐसा करने की क्या वजह थी, इस बारे में कुछ सटीक तो नहीं कहा जा सकता है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि वैजयंतीमाला की पॉपुलरिटी उन्हें अच्छी नहीं लग रही थी। बता दें कि वैजयंतीमाला की गिनती 50 और 60 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेसेस में होती थी। हालांकि, वो जब इंडस्ट्री में आई थीं, तब राज कपूर और नरगिस की जोड़ी काफी पॉपुलर थी।
यह भी पढ़ें- डिंपल कपाड़िया को कहा जाने लगा था नरगिस-राज कपूर की बेटी, ऐसे सामने आया था सच
नरगिस की वजह से वैजयंतीमाला की आंखों में आ गए थे आंसू
इस इवेंट में और भी कुछ ऐसा हुआ था जिसने वैजयंतीमाला की आंखों में आंसू ला दिए थे। अन्नू कुपूर ने भी अपने शो में इस किस्से का जिक्र किया था। बताया जाता है कि इस इवेंट में ग्रुप फोटो के लिए खड़े होते वक्त नरगिस ने वैजयंतीमाला पर तंज कसते हुए कहा था कि वो एकदम खंभे की तरह बहुत लंबी हैं। यह सुनकर वैजयंतीमाला की आंखों में आंसू आ गए थे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
