बॉलीवुड में घर वालों की इजाजत के बिना भागकर शादी करने वाले एक्टर और एक्ट्रेस की लंबी लिस्ट है। इसमें एक नाम पद्मिनी कोलापुरे का भी है। 80 के दशक की बबली एक्ट्रेस रह चुकी पद्मिनी को फिल्म प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा से प्रेम हो गया था। घर वालों को लाख मनाने पर भी जब वो शादी के लिए नहीं माने, तो एक दिन पद्मिनी शूटिंग सेट पर जाने के बहाने से घर से निकलीं और भागकर शादी कर ली। इस दौरान वो फिल्म 'कसम' में काम भी कर रही थीं। बाद में इस फिल्म को एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो ने पूरा किया था, जो पद्मिनी की बहुत अच्छी सहेली भी थीं।
ऐसे हुई थी पद्मिनी की शादी?
पद्मिनी एक कट्टर मराठी परिवार से थीं और उनके घर में लव मैरिज बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जा सकती थी। ऐसे में पद्मिनी ने भागकर शादी करने का फैसला लिया। पद्मिनी को शादी में सबसे ज्यादा मदद शक्ति कपूर और उनकी बड़ी बहन शिवांगी कपूर ने की। जहां शक्ति कपूर ने पद्मिनी का कन्यादान किया वहीं जितेंद्र और शोभा कूपर भी उनकी शादी में शामिल हुए। शोभा ने पद्मिनी और प्रदीप का गठबंधन किया। दोस्त पूनम ढिल्लो भी इस शादी में पहुंची थीं और उन्होंने ने अपनी ज्वेलरी से पद्मिनी को दुल्हन की तरह सजाया था। शोभ कपूर ने पद्मिनी की शादी का लहंगा खरीदा था। इस तरह से पद्मिनी और प्रदीप शर्मा की शादी संपन्न हो पाई थी। गौरतलब है, पद्मिनी से पहले उनकी बड़ी बहन शिवांगी ने भी शक्ति कपूर से भागकर शादी की थी।
यह भी पढ़ें- राज कपूर को चाहिए था परफेक्ट शॉट, ऋषि कपूर को पड़ गए थे 7-8 थप्पड़; मजेदार है ये किस्सा
क्या हुआ था उस फिल्म का जिसके सेट से भागी थीं पद्मिनी?
फिल्म 'कसम' के मेकर्स ने फिर पद्मिनी को फिल्म में दोबारा वापस नहीं लिया। उनकी जगह यह फिल्म पूनम ढिल्लो की झोली में आ गिरी। बाद में वही इसकी लीड एक्ट्रेस भी बनी और फिल्म हिट भी हो गई थी। काफी समय बाद एक इंटरव्यू में जब पद्मिनी और पूनम दोनों जब सामने आईं, तो मजाकिया अंदाज में पद्मिनी ने सभी को बताया, "इन्होंने मेरी बहुत सारी फिल्में ली हैं।" वहीं पूनम ने भी प्यार से जवाब दिया, " मैंने तो इनकी मदद की है वो फिल्में करके।" आपको बता दें कि दोनों आज भी बहुत अच्छी दोस्त हैं।
यह भी पढ़ें- 'मुश्किल था उनके साथ फ्लर्ट करना' मुमताज को बहुत पसंद था यह एक्टर, गर्लफ्रेंड के चक्कर में नहीं बन पाई बात
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
