शिल्पा शिंदे इन दिनों 'लॉक अप 2' में सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ एपिसोड्स पहले उन्होंने हर्षद और शिवांगी को 'लव बर्ड्स' कहकर चिढ़ाया था, जिसके बाद हर्षद ने उनकी लव लाइफ को लेकर कई ऐसे कमेंट्स किए थे, जो चर्चा में आ गए थे और जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा था। 'भाभी जी घर पर है फेम' एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे 48 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। हालांकि, एक वक्त पर शिल्पा, टीवी शो 'मायका' में उनके को-स्टार रहे रोमित राज को डेट कर रही थीं, लेकिन सगाई के बाद इनकी शादी टूट गई। चलिए आपको एक्ट्रेस की लव लाइफ के बारे में बताते हैं।
शिल्पा शिंदे की सगाई टूटने की यह थी वजह
शिल्पा शिंदे और रोमित राज साल 2009 में शादी करने वाले थे। दोनों ने कुछ वक्त डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। इनकी सगाई हो चुकी थी, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले इनका रिश्ता टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी के कार्ड बंट चुके थे, लेकिन आखिरी वक्त पर शादी कैंसिल हो गई। शिल्पा ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा था कि रोमित ने उनके परिवार को लेकर काफी कुछ ऐसा कहा था, जो उन्हें पसंद नहीं आया था और इसी वजह से दोनों अलग हो गए।
शिल्पा अक्सर इंटरव्यूज में यही कहती नजर आती थीं कि उन्होंने रोमित से शादी तोड़ी थी, लेकिन कई साल पहले एक लीडिंग पब्लिकेशन हाउस को दिए एक इंटरव्यू में रोमित ने बताया था कि यह बात गलत है। दोनों ने मिलकर अलग होने का फैसला लिया था। रोमित ने कहा था, "जब उन्होंने शो छोड़ दिया था, मैंने उन्हें उसके बाद डेट करना शुरू किया था...वो 6 महीने का एक फेज था, जब हमने डेट किया, फिर रोका हुआ और हमने शादी का फैसला लिया।" बता दें कि रोमित राज ने साल 2012 में टीना कक्कड़ से शादी कर ली थी, लेकिन शिल्पा अभी भी सिंगल हैं।
शिल्पा शिंदे ने 'बिग बॉस 11' में किया था सगाई का जिक्र
शिल्पा शिंदे ने 'बिग बॉस 11' के दौरान अपनी सगाई का जिक्र किया था और कहा था कि रोमित के परिवार की डिमांड बढ़ती जा रही थीं और इसलिए उन्होंने शादी तोड़ दी थी।
सिंगल लाइफ एज्वॉय कर रही हैं शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो सिंगल रहते हुए बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा था कि ऐसा नहीं है कि वो शादी में विश्वास नहीं रखती हैं, वो शादी में भरोसा रखती हैं, लेकिन इसके लिए सिर्फ दो लोगों के बीच नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच समझ होना जरूरी है। शिल्पा ने कहा था कि जब कोई अच्छा रिश्ता आएगा, तो वो इस बारे में सोचेंगी। फिलहाल वो शादी और प्यार के बारे में ज्यादा नहीं सोच रही हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
