बॉलीवुड स्टार्स के लिए फैंस की दीवानगी भला कहां किसी से छुपी है। अपने फेवरेट स्टार्स की एक झलक पाने के लिए फैंस दीवाने रहते हैं। आज के वक्त में सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स, फैंस से जुड़े रहते हैं, लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। बात अगर पुराने जमाने की करें, तो उस वक्त फैंस के प्यार जताने का अंदाज भी अलग था। गुजरे जमाने के मशहूर एक्टर राजेश खन्ना के लिए फैंस की दीवानगी अलग लेवल की थी। यहां तक कि कई एक्ट्रेसेस भी इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वो राजेश खन्ना की कितनी बड़ी फैन रही हैं। रीना रॉय भी इन्हीं में से एक थीं। उन्होंने कई इंटरव्यूज के दौरान बताया है कि कैसे राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए वो स्कूल तक बंक कर दिया करती थीं। चलिए आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए स्कूल बंक कर देती थीं रीना रॉय
रीना रॉय कई इंटरव्यूज के दौरान राजेश खन्ना के लिए अपनी दीवानगी का जिक्र कर चुकी हैं। जब वह कपिल शर्मा के शो में बतौर गेस्ट आई थीं, तो उन्होंने बताया कि वह राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए स्कूल बंक कर दिया करती थीं। उन्होंने बताया था कि वो अपनी सहेलियों के साथ राजेश खन्ना के बंगले के बाहर घंटों इस उम्मीद में खड़ी रहती थीं कि उन्हें राजेश खन्ना की एक झलक मिल जाए।
यहां तक कि वो उनके फिल्में देखने के लिए अपनी सारी पॉकेटमनी खर्च कर दिया करती थीं। वह पढ़ाई छोड़कर भी एक्टर की फिल्में देखा करती थीं और इस वजह से उनकी मां ने नाराज होकर उनसे कह दिया था कि वो राजेश खन्ना की फिल्में न देखें।
बाद में मिला था राजेश खन्ना संग काम करने का मौका
रीना रॉय ने यह भी बताया था कि जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और राजेश खन्ना के साथ काम करने का मौका मिला, तो उन्हें अपनी किस्मत पर यकीन ही नही हुआ।
बता दें कि राजेश खन्ना और रीना रॉय ने 'धनवान', 'आशा ज्योति' और 'धरम खाता' में साथ काम किया है और बाद में दोनों दोस्त बन गए थे। रीना रॉय ने एक बातचीत में यह भी बताया था कि परदे पर राजेश खन्ना को पिटता देखकर उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
