प्रियंका चहर चौधरी की गिनती छोटे पर्दे की बोल्ड और बेबाक अदाकाराओं में होती है। वह कुछ वक्त पहले 'नागिन 7' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस फिलहाल Rise And Fall 2 का हिस्सा हैं और इस शो में उनके तेवर चर्चा का विषय बने हुए हैं। प्रियंका चहर चौधरी 'बिग बॉस 16' का हिस्सा बनी थीं और यहां अंकित गुप्ता संग उनका रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों साथ में कलर्स टीवी के शो 'उडारियां' में नजर आए थे और इसके बाद से इनका नाम साथ जोड़ा जाने लगा था। दोनों ने खुलकर अपना रिश्ता नहीं कुबूल किया था, लेकिन इनकी डेटिंग की खबरें शो के दौरान और उसके बाद भी सुर्खियों में रही थीं। हालांकि, इसके कुछ वक्त बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने दोनों की दूरी पर खुलकर बात की है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
प्रियंका ने अंकित गुप्ता से अलग होने को लेकर कही यह बात
प्रियंका Rise And Fall 2 में कदम रखने से पहले बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉडकास्ट 'ऑनेस्टली व्हाई नॉट' में नजर आई थीं। यहां उन्होंने ब्रेकअप पर खुलकर बात करते हुए कहा था, "यह मेरे और उसके बीच की बात है...ऐसा जरूरी नहीं है कि दो लोग जब साथ में हों, तभी वह रिश्ता सही होगा।" हालांकि, प्रियंका ने अंकित की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं।
अंकित गुप्ता को बताया मैरिज मैटेरियल
इस पॉडकास्ट में जब प्रियंका से पूछा गया है कि क्या अंकित एक अच्छे पार्टनर हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा है वह बहुत अच्छे इंसान हैं। इस पॉडकास्ट में प्रियंका ने 'किल, मैरी और हुक' रैपिड फायर में मैरी ऑप्शन में अंकित का नाम चुना और कहा कि वह उनसे शादी करना चाहेंगी। हालांकि, प्रियंका से जह यह पूछा गया है कि क्या उन्हें अंकित से अलग होने का पछतावा है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें जिंदगी में किसी बात का पछतावा नहीं है।
'राइज एंड फॉल 2' में भी किया अंकित गुप्ता का जिक्र
'राइज एंड फॉल 2' में एक लड़ाई के दौरान भी प्रियंका गुस्से में कहती नजर आईं कि उनका नाम आज तक किसी से नहीं जुड़ा है और उनके लिंकअप की कभी खबरें नहीं आई हैं। उनका बस एक ब्वॉयफ्रेंड ही रहा है। यहां उन्होंने अंकित गुप्ता का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस इसे अंकित से जोड़कर देख रहे हैं।
सलमान खान ने भी किया था सवाल
जब प्रियंका अपने शो 'नागिन 7' को प्रमोट करने के लिए 'बिग बॉस 19' में पहुंची थीं, तो सलमान खान ने भी उनसे अंकित के बारे में पूछा था और यहां भी प्रियंका ने इशारों-इशारों में ब्रेकअप पर मुहर लगा दी थी।
यह भी पढ़ें- Rise And Fall 2 Contestants List: प्रियंका चहर चौधरी से लेकर स्वरा भास्कर तक, इन सेलेब्स के नाम आए सामने
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
