बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने रक्षाबंधन ऐड को लेकर विवादों में हैं। रक्षाबंधन के थीम पर बने इस एड में कृति अपने ऑन-स्क्रीन भाई को राखी बांध रही हैं। इस दौरान उन्होंने रिवीलिंग ब्रालेट आउटफिट पहना है और उनके हाथ में पूजा की थाली भी नजर नहीं आ रही है। इसके अलावा वह अपने पेट डॉग को भी राखी बांधती नजर आ रही हैं। इस ऐड के सामने आते ही कृति को चौतरफा ट्रोलिंग मिलने लगी। फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस ऐड को लेकर घुमा-फिराकर कृति पर निशाना साधा। अब इस पूरे विवाद पर कृति सेनन का पहला रिएक्शन सामने आ गया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

कृति सेनन ने रक्षाबंधन ऐड विवाद पर तोड़ी चुप्पी

त्योहारों का असली भाव उन कपड़ों में नहीं है, जो आप पहनते हैं, बल्कि उन भावनाओं और मायनों में है, जो अपनी परंपराओं के लिए आपके दिल में हैं। रक्षाबंधन 'रक्षा के बंधन' का त्योहार है। मेरी बहन और मैं एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की वैसे ही रक्षा कर सकते हैं, जैसे एक भाई करता।  हम एक-दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और लंबी उम्र की कामना करते हैं और हमारे लिए यह प्रार्थना और वादा हमारे डॉग्स तक भी जाता है। आखिरकार, वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।

संस्कृति और परंपरा दिल में होती है...

कृति सेनन ने सीधे शब्दों में उन लोगों की लताड़ लगाई है, जो ऐड में उनके कपड़ों को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे। उन्होंने लिखा, "आखिर हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए..समय के साथ एथनिक फैशन भी बदला है, लेकिन फिर भी आज तक किसी महिला का अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से ही क्यों मापा जाता है? संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।"

कृति सेनन पर लगा भारतीय संस्कृति के अपमान का आरोप

कृति सेनन इस ऐड को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवादों में हैं। यह ऐड एक ज्वेलरी ब्रांड का है। इसमें कृति सेनन ने केप के साथ ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना हुआ है और इसे लेकर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। कंगना रनौत ने भी उन पर तंज कसा और इस ऐड को घिनौना बताया। कंगना ने कृति का नाम लिए बिना सोशल मीडिया पर लिखा था कि इतने कपड़े होने के बाद भी कोई बहन अपने भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधेगी?

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- 'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधोगी?', कृति सेनन के वायरल विज्ञापन पर कंगना रनौत ने कसा तंज


यह भी पढ़ें- कृति सेनन ने इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस संग होने वाले भेदभाव की खोली पोल, बताया मेल एक्टर्स से डरते हैं डायरेक्टर्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।